• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल

नवम्बर 29, 2017 by Deepa

हम सभी अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में फलों का सेवन करते हैं, मार्किट में अक्सर मौसम के अनुसार ही फल आते हैं। हर फल का एक अपना अलग स्वाद और फायदा होता है। लेकिन क्या कभी आपने जंगली फलों का सेवन किया है, यह फल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ जंगली फलों के बारे में बताते हैं।

1 – जामुन
जामुन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, इसके अंदर कई गुण पाएं जाते हैं। जामुन में फोलिक एसिड, फॉस्फोरस, सोडियम और मैग्नीशियम होता है जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।

2- बेर
बेर का टेस्ट खट्टा और मीठा होता है। अगर आपको भूख कम लगती है तो ऐसे में आप बेर का सेवन कर अपनी भूख को बढ़ा सकते हैं। इसका सेवन करके आंखें तेज होती हैं और पेट में होने वाले कीड़ों को खत्म करता है।

3- फालसा
फालसा बेर की तरह दिखाई देता है। गर्मी के मौसम में यह हमारे शरीर को ठंड़ा रखने का काम करता है। आप चाहे तो फालसा का शरबत बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं। इसका सेवन करने से लू नहीं लगती है और पेट भी साफ रहता है।

4- शहतूत
शहतूत में विटामिन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसको मलबैरी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है। यह हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। बच्चों में होने वाली छोटी मोटी कमी को शहतूत पूरी करता है।

Filed Under: स्वास्थ्य समाचार

RSS हेल्थ समाचार

  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान
  • गाय के दूध का सेवन करना होता है फायदेमंद
  • फिटकरी का इस्तेमाल कर पाएं इन समस्याओं से छुटकारा
  • गर्मियों में नारियल पानी पीने से होंगे यह फायदे

Copyright © 2019 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in