पुरुषों के शरीर में अक्सर शुक्राणुओं की कमी देखी जाती है जिसका सीधा असर महिलाओं पर पड़ता है। इससे महिला गर्भवती नहीं हो पाती है, क्योंकि जिस व्यक्ति में शुक्राणु की कमी होती है, वह पिता नहीं बन पाते हैं। ऐसे में आज हम पुरुषों के लिए कुछ ऐसे ड्रिंक्स लेकर आएं हैं जिनका सेवन करके उनकी स्पर्म मात्रा बढ़ जाती है। आइए आप भी इन ड्रिंक्स का सेवन करें।
1- दूध और कच्चा अंडा
दूध में कच्चा अंडा मिलाकर इसका सेवन करने से पुरुषों के शरीर के शुक्राणु खराब होने से बचते हैं। रोजाना रात को सोते समय इसका सेवन करने से काफी फायदा मिलता है।
2- टमाटर का जूस
टमाटर के जूस का सेवन करने से शरीर में स्पर्म की मात्रा बहुत तेजी से बढ़ने लगती है। पुरूषों को रोजाना रात के समय टमाटर का सूप या जूस का सेवन करना चाहिए।
3- ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस में विटामिन सी होता है, जो पुरुषों के शुक्राणु को अच्छी तरह से बनाने में मदद करता है। इसे बिना शक्कर के सेवन करने से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है।
4- बनाना शेक
बनाना शेक में विटामिन बी 6 होता है, जो पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप भी इस शेक का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में इसमें ड्राई फ्रूट डालकर इसका सेवन करें।
5- खजूर वाला दूध
खजूर में होने वाले फ्लेवोनॉइड्स पुरुषों के लिए काफी अच्छा होता है। दूध में खजूर डालने से शुक्राणु बढ़ते हैं, जिन मर्दों में स्पर्म की कमी होती है, उन्हें रात को सोते समय इस दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।
6- अनार का जूस
जिन पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी होती है, उन्हें रात को सोने से पहले अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें होने वाले एंटी ऑक्सीडेंट स्पर्म की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप इसका सेवन बिना चीनी मिलाएं ही करें।
7- पालक के जूस का सेवन
पालक के जूस में फोलिक एसिड होता है जो स्पर्म की मात्रा को बढ़ाता है। आप चाहे तो पालक के इस जूस में टमाटर भी मिला सकते हैं।