गर्भावस्था में सही खान पान करके मां खुद को और अपने होने वाले बच्चे को स्वस्थ रख सकती है। गर्भवती महिला जिस भी चीज का सेवन करती है, वह हमारे बच्चे को तंदुरूस्त रखने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को यह नहीं पता होता है कि इस दौरान कौन से फल का सेवन करना चाहिए और कौन सा नहीं? लेकिन हम आज आपको इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि इस दौरान आपको किस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्भ के दौरान कई महिलाएं कुछ ऐसी चीज का सेवन कर लेती हैं, जिसका सेवन करने से गर्भपात हो जाता है। गर्भ के दौरान कई चीजों का सेवन नहीं करना चहिए इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फल होते हैं जिनका सेवन इस दौरान नहीं करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इन पर एक नजर डालें।
गर्भवस्था के दौरान इन फलों का सेवन करने से करें परहेज
1- अंगूर
गर्भवती महिलाओं को गर्भ के आखिरी तीन महीनों में अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अंगूर की तासीर काफी गर्म होती है, जिससे समय से पहले ही प्रसव हो जाता है। यह बात खुद आपके डॉक्टर भी आपको बताएंगे।
2- पपीता
पपीता खाने से गर्भवती महिला को परहेज करना चाहिए। कच्चा पपीता गर्भवती महिला के सेहत के लिए खतरनाक होता है। इससे जल्दी प्रसव होने का खतरा भी बना रहता है। गर्भावस्था के तीसरे और आखिरी महीनों में कम से कम पपीता का सेवन करें।
3- अनानास का सेवन करने से भी बचें
गर्भ के दौरान महिलाओं को अनानास खाने के लिए भी मना किया जाता है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए काफी हानिकारक होता है। अनानास का सेवन करने से गर्भ में नरमी हो जाती है जिससे प्रसव के दौरान काफी समस्या होती है। इसलिए इसका सेवन करना इस दौरान बिल्कुल बंद कर दें।
इस दौरान आप इन फलों से ही नहीं बल्कि कुछ सब्जियों का सेवन भी ना करें। जी हां, आपको गर्भाव्स्था के दौरान कच्ची सब्जियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसके अलावा आप जिस भी फल या सब्जी का सेवन कर रहे हैं, उन्हें अच्छी तरह से धोकर ही खाएं।