• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

बनाना शेक के फायदे

नवम्बर 24, 2016 by Deepa

आजकल की व्यस्त जीवन शैली में हमारे पास समय का आभाव रहता है। कभी कभी तो नाश्ता करने का समय तक नहीं होता है। यदि आपकी जीवनशैली एैसी ही हो गई है तो इसमें आपको बनाना शेक बहुत ही फायदा दे सकता है। बनाना शेक यानि केले का शेक शरीर कोे पूरी तरह से अंदर से ताकत देता है। यही नहीं शरीर को पोषण की कमी की समस्या को भी आसानी से दूर करता है बनाना शेक।

banana health benefits

इसे पीने से पेट भरा हुआ लगता है जिससे बार बार भूख नहीं लगती है और शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है।बहुत ही आसानी से आप बनाना शेक बना सकते हैं। वैदिक वाटिका आपको बता रही है बनाना शेक से आपको और क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।

केला दूध के फायदे

सुंदरता के लिए
बनाना शेक का सेवन करने से हमारी त्वचा में कोमलता आती है। यही नहीं इससे वजन भी बढ़ता है और बालों की समस्या भी ठीक होती है।
यानी बालों की लंबाई तजी से बढ़ती है।

केले के शेक में पोटेशियम होता है। जो तव्चा की गहराईयों में जाकर काम करता है। नरम और कोमल त्वचा यदि आप चाहते हैं तो बनाना शेक जरूर पीएं।

वजन बढ़ाने के लिए
वजन यदि कम है या फिर किसी कमजोरी की वजह से शरीर का वजन घट गया हो तो आप केले का शेक बनाकर नियमित पीएं। यह शरीर में मैग्नीनीशियम के स्तर को बढ़ाता है। यही नहीं इससे शरीर में खून का संचार भी ठीक तरह से होता है। और यह नई कोशिकाओं का भी निर्माण होता है।

वर्कआउट करने के बाद
यदि आप जिम या फिर किसी भी तरह की कसरत करते हैं तो बनाना शेक आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। बनाना शेक में मैग्नीशियम, पोटेशियम और मिनरल होता है। यह शरीर की थकान को खत्म करके शरीर को उर्जा देता है। बनाना शेक में प्रोटीन के साथ साथ कार्बोहाइड्रेट भी होता है।

बालों की समस्या होने पर
केले का शेक बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यदि आपके बाल झड़ते हों या बालों की लंबाई कम रहती हो तो आप अपने बालों में बनाना शेक का पेस्ट लगाएं। बनाना शेक में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जिनसे बालों की ग्रोथ बहुत तेज होती है।

प्रेगनेंसी में लाभदायक
केले में आयरन अधिक होता है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केले के शेक पीने से विटामिन बी— 6 की कमी नहीं होती है। गर्भ के दौरान अक्सर महिलाओं में फोलिक एसिड की कमी आती है जो केले के शेक को पीने से पूरी हो जाती है।

केले का शेक पीने को डॉक्टर भी कहते हैं। बनाना शेक पीने से बच्चे की नसों, रीढ़ की हड्डी और दिमाग का विकास होता है। गर्भवती महिलाओं में यह इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाता है।

Filed Under: Uncategorized

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in