क्या आप फ्रिज में टमाटर, प्याज, आलू आदि से कोई भी सामान अपनी मर्जी से फ्रख देती हैं? अगर इसका जवाब हां है तो आप थोड़ा रुक जाइये क्योंकि आप खुद इनसे इनके पोषक तत्व छीन रही हैं। आजकल की इस मिलावटी दुनिया में हर कोई अपने खानपान को लेकर सतर्क रहता है। लेकिन फिर भी अक्सर हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर जाते है, जो हमारे स्वास्थ पर गहरा असर डालती हैं।
हम खाने की कई चीजों को फ्रिज में रखकर यहीं सोचते हैं कि वे फ्रेश रहेंगी। जबकि ऐसा होता नहीं है। खाने पीने के कुछ पदार्थ ऐसे भी होते है जिन्हें फ्रिज में रखने पर उनके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। खूशबू के साथ साथ स्वाद भी गायब हो जाता है। तो आइयें आज जानते हैं उन चीजों के बारें में जिन्हें भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए-
आलू-
आलू को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, जो आपके सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। आलू जल्द खराब होने वाला पदार्थ नहीं है। आलू कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। उबले आलू या भूने आलू खाने से शरीर को जबरदस्त ऊर्जा मिलती है। आलू को यदि फ्रिज में रखेंगे तो इसमें मौजूद स्टार्च तेजी से शुगर में बदल जाएगा। ऐसे में आलू का फायदा अपने आप ही नुकसान में बदल जाएगा। यदि आलू फ्रिज में रखना आपकी मजबूरी ही है तो इसे कागज के बैग में डालकर रखें।
टमाटर-
टमाटर फ्रिज में रखने से उसका स्वाद खराब हो जाता है। हवा से टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती है। जिससे वह और भी मुलायम हो जाता है। गर्मियों में टमाटर को बाहर रखना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन फ्रिज में टमाटर रखने से न सिर्फ टमाटर का स्वाद बदल जाता है, बल्कि इसमें मौजूद तत्व लाइकोपिन भी घटता है, जिससे टमाटर का फायदा कम मिलता है। गर्मी की वजह से इसे फ्रिज में रखना ही है तो कागज में लपेटकर रखें।
प्याज-
प्याज में पहले से ही नमी होती है उसको फ्रिज में रखने से यह नमी और भी बढ़ जाती है व नमी बढ़ने से प्याज गल जाता है। काटने में भी दिक्कत होती है, साथ ही बदबू भी बहुत ज्यादा आने लगती है।
सेब-
सेब में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्त्रोत है, जो डायबिटीज, कैंसर, और दिमाग से संबंधित बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। सेब के एंटीऑक्सीडेंट्स अगर आप भरपूर मात्रा में चाहते हैं तो इसे फ्रिज में रखने के बजाए ताजा खाने की कोशिश करें। यदि सेब अधिक मात्रा में हैं तो एक सप्ताह के बाद आप उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं।
तरबूज-
तरबूज में लाइकोपिन पाया जाता है। लाइकोपिन हमारी त्वचा को हमेशा जवान बनाए रखता है। तरबूज दिल की बीमारियों को होने से रोकता है। यह शरीर के प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत बनाता है। तरबूज गर्मियों में होने वाली बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। तरबूज अगर आपने काटा नहीं है तो इसे आप फ्रिज में न रखें। इससे तरबूज के एंटीऑक्सीडेंट बने रहते हैं। हां, कटे हुए तरबूज को अधिकतम तीन दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं।