गाय को भारत देश में मां का दर्जा दिया जाता है। इसी के साथ गाय का दूध अमृत के समान होता है। गाय के दूध का सेवन अगर किया जाएं तो इससे हमारा शरीर ताकतवर और स्वस्थ हो जाता है। इस दूध का सेवन करने से एचआईवी, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन जैसी घातक बीमारियां दूर हो जाती हैं। आइए आज हम आपको गाय के दूध का सेवन करने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताते हैं।
- अगर छोटे बच्चे को दस्त लग जाएं तो ऐसे में आप गाय के गर्म दूध में चुटकी भर दालचीनी मिलाकर इसका सेवन बच्चे को करवा सकती हैं, इससे बच्चे को जल्द दस्त से राहत मिल जाएगा।
- गाय के दूध का सेवन करने से हमारी आंखों का स्वास्थ बेहतरीन बना रहता है। हम आपको बता दें कि गाय के दूध को आप रूई में भिगोकर अपनी आंखो में रख सकते हैं। गाय के दूध में कैरोटीन भी होता है जो कि हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।
- अगर लिपस्टिक लगाकर आपके हांठ काले हो गए हैं तो ऐसे में आप गाय के दूध में केसर मिलाकर इससे अपने लिप्स की मालिश कर सकती हैं। इससे आपके लिप्स का कालापन दूर हो जाएगा।
- गाय के दूध में कैल्शिय और विटामिन्स होते हैं जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।
- आप चाहे तो अपनी त्वचा में गाय के दूध का इस्तेमाल करके उसे गोरी और चमकदार बना सकती हैं।