• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये नैचुरल हेल्थ टिप्स

मार्च 29, 2016 by Deepa

आपने अपनी दादी या नानी से हमेशा से ही प्राकृतिक उपचार या हेल्थ केयर के बारें में अक्सर सुना होगा। क्योंकि उनके समय में फिट और फाइन रहने का इलाज प्राकृतिक उपचार में ही छुपा रहता था।  हमारे आस पास यानी कि हमारी प्राकृति में ही इतनी अनमोल चीज़े छुपी हुई हैं कि अगर हम उनको अपने सेहत को सुधारने के लिए प्रयोग करेगें तो हम हमेशा ही मुस्‍कुराता हुआ जीवन जीएगें। चलिए जानते हैं कि प्रकृति में ऐसी कौन सी चीजे हैं जिनसे हमें लाभ मिल सकता है।

natural-health-tips-in-hindi

1-  संतुलित खाना– स्वस्थ रहने का सबसे पहला काम संतुलित खान पान का है। ताजे फल और हरी पत्‍तेदार सब्जियां व अंकुरित अन्‍न सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। ये आहार स्‍वास्‍थ्‍य को स्वस्थ रखने के साथ साथ रोगों से दूर रखते हैं।

2-  मिट्टी से उपचार– आपने मुलतानी मिट्टी और अन्य तरह की मिट्टी के लेप के बारें में तो सुना ही होगा। यह लेप आपकी त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाने और किसी तरह की फोड़े फुंसियों दूर रखने के ले बेहद आवश्यक होते हैं। यह शरीर की गंदगी को अवशोषित कर पूरे शरीर से बाहर निकाल देती है।

3-  लंबे जीवन के लिए लगाएं दौड़– आज की आरामतलब जीवनशैली में लोगों के पास व्यायाम के लिए समय नहीं। दौड़ने से ना केवल मांस पेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि शरीर भी फिट रहता है। फिट रहने के लिए दौड़ना सबसे अच्छा व्यायाम है, अन्य‍ व्यायाम की तुलना में दौड़ने के लिए किसी खास तकनीक की भी आवश्यकता नहीं होती। यह सिर्फ आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि आपको स्वस्थ और फिट बनाने में भी मदद करता है। इससे आप पर उम्र का असर भी देर से दिखाई देता है।

natural-health-care-tips

4-  तन-मन की शुद्धता के लिए उपवास है जरूरी– व्रत रखने के कई फायदे होते है और इसके पीछे कई साइंटिफिक रीज़न भी होते है। उपवास रखने से ना सिर्फ पाचन प्रणाली को आराम मिलता है बल्कि को पाचन की प्रक्रिया में खर्च होने वाली ऊर्जा, शरीर से बीमारियों को बाहर निकालने में लग जाती है और यही व्रत रखने का उद्देश्‍य होता है। अगर आपको स्‍वस्‍थ्‍य रहना है तो हफ्ते में एक दिन जरुर उपवास करें।

5-  स्वस्थ और सेहतमंद जीवन के लिए योगा– यदि आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते है तो योग को अपनाएं, योगासन को करने से आपका शरीर स्वस्थ तो रहेगा ही साथ ही शरीर में ऊर्जा का विकास भी होगा| इससे आपको शरीरिक और मानसिक लाभ भी होंगे, जो आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकते है|

Filed Under: स्वास्थ्य A-Z

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in