अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम सभी रोजाना सुबह उठकर नहाते हैं, लेकिन नहाने के बाद वही पुरानी अंडरवियर पहनने में कितनी समझदारी है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो हम आपको बता दें कि यह आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आपको रोज नहाने के बाद अपने अंडरगार्मेंट्स को बदलना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि रोजना अंडरवियर ना बदलने से आपको किस तरह की समस्याओं से जुझना पड़ सकता है।
1- किडनी स्टोन
गंदे अंडरगार्मेंट्स पहनने से आपको किडनी स्टोन का खतरा भी हो सकता है। इसलिए अपने अंडरवियर को हर दिन बदलें। ऐसा करने से आप पथरी की समस्या से खुद को बचा सकते हैं।
2- यूटीआई
अंडरगार्मेंट्स को रोजाना बदलने से घातक कीटाणु पैदा नहीं होते हैं। जिससे यूटीआई जैसी बीमारी से भी आप खुद को बचा सकते हैं। इसके अलावा यूटीआई गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करने से भी होता है।
3- स्किन इंफेक्शन
कुछ दिनों तक अगर आप गंदे और पुराने अंडरवियर ही पहनते हैं तो इससे स्किन इंफेक्शन हो सकता है। इससे गुप्तांग में रैशेज होने के साथ ही खुजली होने की समस्या भी सामने आ सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए आप रोजाना अपने अंडरवियर को बदलें।