• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां

अगस्त 27, 2017 by Deepa

मां बनने का अहसास बहुत अलग होता है, और मां बनना कोई आसान बात भी नहीं है। जो महिलाएं नई नई मां बनती हैं, उनसे बच्चे को संभालने के साथ ही कई और गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें बार बार टोकना अच्छा नहीं लगता है। उन सभी मांओं को एक बार इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि उन्हें किन गलतियों को नहीं अपनाना चाहिए।

new moms mistake
1- आराम करें
नई मां अक्सर ऐसी गलती करती हैं, बच्चे के जन्म के बाद वह काम करना शुरू कर देती हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें आराम करना चाहिए। कई माएं प्रसव के बाद ही घर के कामों में लग जाती हैं। ऐसा करना अपने लिए खतरा मोल लेना होता है।

2- सोते समय काटे नाखून
जब आपके बच्चे 4 से 5 महीने के होते हैं तो जब वह सोए रहते हैं, तब उनके नाखून काटने चाहिए। सोते समय बच्चे शैतानी नहीं करते हैं और आप आराम से नाखून भी काट सकती हैं।

3- स्तनपान करवाते समय शर्माएं नहीं
नई माएं अक्सर स्तनपान करवाते समय शर्माती हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। स्तनपान करवाते समय आप अपने घर की बड़ी महिलाओं की मदद ले सकती हैं।

4- प्रश्न करें
अगर आप भी नई मां बनी हैं तो आपके मन में जितने भी सवाल आ रहे हैं उन सभी के जवाब आप अपने डॉक्टर, घर के बड़ों से कर सकती हैं। हम आपको बता दें कि प्रश्न करने से आपके मन के सारे संदेह दूर होंगे, इसलिए प्रश्न पूछते समय कभी भी झिझके नहीं।

Filed Under: गर्भावस्था और परवरिश

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in