पत्ता गोभी दूसरी सब्जियों की तरह पोषण से भरपूर होती है। इसी के साथ पत्ता गोभी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कि डाइटिंग करने वालों के लिए फायदेमंद होती हैं। पत्ता गोभी हो या बंदगोभी दोनों ही हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से हम स्वस्थ्य बने रहते हैं। पत्तागोभी में काफी कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसी के साथ इसमें विटामिन के की भरपूर मात्रा होती है। इससे दिमाग को शक्ति मिलती है। इतना ही नहीं यह नर्व डैमेज के खतरे को भी कम करता है। गोभी में सल्फर और पोटेशियम पाया जाता है जो कि हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। आइए आज हम आपको गोभी से होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में विस्तार से बताते हैं।
पत्ता गोभी से होने वाले अद्भूत फायदे
1- पायरिया
पत्ता गोभी को कच्चा खाने के काफी फायदें होते हैं। इसका सेवन करने से मुंह से आने वाली बदबू, पायरिया और दांतों से जुड़े अन्य रोग भी ठीक होते है। आप अगर बंदगोभी का जूस निकालकर इसका सेन करते हैं तो इससे आपको दांतों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है।
2- बालों का झड़ना रोकें
पत्ता गोभी का रोजाना सेवन करने से आपके बालों का झड़ना बंद हो जाता है और आपके बालों की अच्छी खासी ग्रोथ हो जाती है।
3- कैंसर के रोग का इलाज
रोजाना सुबह अगर आप खाली पेट पत्ता गोभी के रस का सेवन करते हैं तो ऐसा करने से कैंसर की समस्या नहीं होती है और यह कैंसर के पहले स्टेज में भी काफी फायदा करता है। कई शोधों से यह पता चला है कि पत्तागोभी में एक ऐसा कैमिकल पाया जाता है जो कि स्तन कैंसर पैदा करने वाले तत्व को कम करता है।
4- जोड़ों का दर्द करें दूर
पत्ता गोभी का सेवन करने से आपके पेट के घावों के साथ ही जोड़ों का दर्द भी ठीक होने लग जाता है, दांतों का रोग, खून में खराबी और पीलिया ठीक हो जाता है और इससे शरीर का मोटापा भी कम होता है।
पत्ता गोभी से होने वाले नुकसान
पत्ता गोभी का सेवन करने से नुकसान भी होता है। दरअसल इसमें टेव वार्म होता है, जो कि खाने से मनुष्य के दिमाग तक पहुंच जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक गोभी का कीड़ा इतना छोटा और पतला होता है कि उसे आखों से देख पाना मुशिकल हेता है। यह कीड़ा पेट में होने वाले एंजाइम से भी नहीं मरता है। इसे भले ही आप कितने ही तापमान में उबाल लें, यह कीड़ा तब भी जीवित रहता है। इस कीड़े का सेवन अगर आप करते हैं तो इससे ऑपरेशन तक की नौबत आ सकती है। अगर ऑपरेशन में देरी हो जाए तो ऐसे में आपका पूरे शरीर को लकवा मार सकता है।