• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

फूल गोभी खाने के अद्भूत फायदे और नुकसान

जनवरी 19, 2017 by Deepa

क्या आप भी फूल गोभी खाने के फायदों और नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं? तो आइए आज हम आपको फूल गोभी खाने के कुछ फायदों और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल फूल गोभी एक ऐसी सब्जी है, जो कि आसानी से मार्किट में जाकर मिल जाती है। फूल गोभी का सेवन करके आप एक सामान्य बीमारी से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी लड़ सकती हैं। इतना ही नहीं यह हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। आइए आपको आज हम फूल गोभी से होने वाले कुछ और फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं।

cauliflower

फूल गोभी खाने से होने वाले बेमीसाल फायदे

1- गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भावस्था में फूल गोभी का सेवन करने से काफी फायदे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फोलेट के साथ ही विटामिन ए और बी भी पाया जाता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए काफी लाभदायक होता है। गर्भवती महिला को रोजाना कम से कम एक या दो कप फूल गोभी की सब्जी का सेवन करना चाहिए।

2- कैंसर के खतरे को करें कम
गोभी का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी का समाधान भी हो जाता है। इतना ही नहीं, इसका सेवन करने से स्तन कैंसर, ब्लैडर कैंसर और फेफड़ो का कैंसर भी ठीक हो जाता है।
3-कब्ज से राहत दिलाना
फूल गोभी में फाइबर अधिक होता है, जिससे हमारे पेट का पाचन सही रहता है। इसी के साथ यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करता है। फूल गोभी का सेवन करने से कब्ज दूर हो जाता है और पाचन क्रिया भी सही रहती है।
4-दिल के लिए लाभदायक
फूल गोभी का सेवन करने से हमारे दिल को भी काफी लाभ होता है। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से कार्डियोवस्क्युलर सिस्टम भी एकदम सही रहता है।
5-लिवर के लिए बेहतरीन
गोभी में पाए जाने वाले तत्व हमारे लिवर के एंजाइम्स के लिए काफी मददगार होते हैं। यह लिवर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। इससे आप अपने शरीर के सभी अंगों को नुकसान से बचा सकती हैं।

फूल गोभी का सेवन करने से होने वाले साइड इफेक्ट्स (नुकसान)

फूल गोभी में भी पत्ता गोभी की तरह ही एक ऐसा कीड़ा पाया जाता है, जो कि दिखने में काफी छोटा होता है। आप इस कीड़े को बिना किसी उपकरण के नहीं देख सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि आप जब कभी भी फूल गोभी का सेवन करें तो उसे अच्छी तरह से उबाल लें, लेकिन हम आपको आज बता दें कि गोभी को उबालने के बाद भी यह कीड़ा खत्म नहीं होता है। यह कीड़ा हमारे शरीर में जाकर धीरे धीरे हमारे शरीर को कमजोर बनाता रहता है। इसलिए फूल गोभी का सेवन काफी सोच समझ कर करें।

Filed Under: घरेलू नुस्खे, स्वास्थ्य A-Z

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in