दिखने में आलू की तरह होने वाला फल चीकू हर किसी को पसंद होता हैं, यह स्वाद में स्वादिष्ट होने के साथ ही हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आप में से कई लोग इसके फायदों से वाकिफ होंगे, लेकिन आप में से कुछ को इसके फायदों के बारे में अच्छी तरह नहीं पता होगा। तो आइए आज हम आपको चीकू के कुछ फायदों से अवगत करवाते हैं।
- चीकू हमारे दिल और रक्त के प्रवाह के लिए लाभदायक होता है, इसमें बिटा क्राइटॉक्सथीन की मात्रा होती है जो कि फेफड़ो में कैंसर की कमी को कम करती है।
- चीकू विटामिन ए का अच्छा स्रोत होता है, यह हमारे आंखों के लिए भी फायदेमंद हेता है और इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
- चीकू के छिलके को हटाकर इसका सेवन करने से सूजन से आसानी से राहत पाया जा सकता है। इसी के साथ यह बुखार में भी काफी लाभदायक माना जाता है।
- अगर आप दस्त या कब्ज की समस्या से ग्रस्त हैं तो ऐसे में आप चीकू का सेवन करके अपनी आंतों को साफ भी कर सकती हैं और इससे आंते मजबूत भी होती है।
- इसमें कैल्शियम, आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है, इसलिए इसका सेवन करके आप अपनी हड्डियों को भी शक्तिशाली बना सकते हैं।
- गुर्दे और दिल के मरीजों के लिए चीकू फायदेमंद होता है और इसी के साथ यह एनिमिया से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
- हम आपको बता दें कि चीकू पित्तनाशक और शीतल होता है, इसी के साथ यह पेशाब में होने वाली जलन से भी आराम दिलाने में मदद करता है।
- बवासीर से अगर आप लंबे समय से ग्रस्त हैं तो ऐसे में आप चीकू का सेवन कर सकती हैं, कुछ समय तक इसका रोजाना सेवन करें। ऐसा करने से आपको बवासीर की समस्या से राहत मिल जाएगा।
- चीकू में विटामिन ए और विटामिन सी के अच्छे स्रोत पाएं जाते हैं। विटामिन सी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बनाएं रखने में मदद करता है, इसलिए रोजाना चीकू का सेवन करना काफी जरूरी होता है।
- इसमें विटामिन बी और ई की भी भरपूर मात्रा होती है, जो कि हमारी त्वचा को सुरक्षित रखने में मदद करता है और हमारी त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है।