• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

चुकंदर में होते हैं सिर्फ फायदे ही फायदे

अप्रैल 10, 2016 by Deepa

लाल रंग का दिखने वाला चुकंदर हमारी सेहत के लिये कई मायनों में फायदेमंद है। चुकंदर में अच्छी मात्रा में लौह, विटामिन और खनिज होता है जो हीमोग्‍लोबिन बढ़ाता है और ब्लड को साफ करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

chukandar- benefits-in- hindi

चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक सब्जी है। इसका जूस सब्जियों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह प्राकृतिक शुगर का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, सल्फर, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन, विटामिन बी1, बी2 और सी पाया जाता है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है। इसका जूस कई बीमारियों के उपचार में लाभदायक होता है। आइये बताते हैं चुकंदर के गुणों के बारे में-

एनीमिया

चुकंदर का रस शरीर में हीमोग्‍लोबिन बनाता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है और शरीर में ताज़ा आक्सीजन का संचार करता है। एनीमिया जैसी बीमारी में चुकंदर बहुत लाभदायी है।

कब्ज में लाभदायक

चुकंदर के लगातार सेवन से कब्ज से बचा जा सकता है। यह बवासीर के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले एक गिलास या आधा गिलास जूस दवा के तौर पर पीना फायदेमंद होता है।

त्वचा के लिए

चुकंदर को उबाल कर उस पानी को मुहांसों पर, त्वचा पर हुए इन्फेक्शन पर लगाने से त्वचा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

दिल की बीमारी के लिए

चुकंदर का रस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। चुकंदर के रस में नाइट्रेट नामक रसायन होता है, जो रक्त के दबाव को कम कर देता है। इससे दिल की बीमारी अथवा दौरे का जोखिम कम होता है।

पाचन के लिए

चुकंदर का जूस पीलिया, हेपेटाइटिस और उल्टी के उपचार में लाभदायक होता है। चुकंदर के जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इन बीमारियों में लिक्विड रूप में दे सकते है। गैस्ट्रिक अल्सर के उपचार के दौरान सुबह नाश्ते से पहले एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चम्मच शहद को मिलाकर पियें।

बड़े बुर्जुग के लिए

उम्र के साथ ऊर्जा व शक्ति कम होने लगती है, चुकंदर का सेवन अधिक उम्र वालों में भी ऊर्जा का संचार करता है। अधिक उम्र के लोगों में व्यायाम के दौरान अधिक आक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऐसे में व्यायाम से पूर्व चुकंदर का रस लें।

महिलाओं के लिए

चुकंदर का जूस हाइपरटेंशन और हृदय संबंधी समस्याओं से दूर रखता है। खासतौर पर स्त्रियों के लिए यह बहुत लाभकारी होता है। पीरियड्स से संबंधित कई समस्याओं में इसका सेवन लाभप्रद होता है।

Filed Under: स्वास्थ्य A-Z Tagged With: चुकंदर के गुण, चुकंदर के फायदे, चुकंदर खाने के फायदे, चुकन्दर के लाभ

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in