हरा धनिया मार्किट में हर मौसम में दिखने को मिल जाएगा। हरा धनिया को ऐसे तो मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह स्वाद और खाने को सचाने के भी काम आता है। इतना ही नहीं इसकी सब्जी और चटनी बनाकर भी लोग इसका सेवन करते हैं। आज हम धनिए के कुछ लाभ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ऐसे तो हरा धनिया कई बीमारियों का इलाज करने में लाभदायक होता है, लेकिन आपको हम आज इसके कुछ खास फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1- पेट की समस्या
धनिया का सेवन करके आप पेट और पाचन से जुड़ी लगभग हर समस्या से राहत पा सकती हैं। इसके लिए आप दो कप पानी में जीरा और धनिया डालकर इसमें सोंफ और चाय की पत्ती मिलाकर इसे दो मिनट तक गैस में उबालकर इसमें अदरक और चीनी भी मिला सकते है और फिर इस मिश्रण का सेवन करें।
2-आंखों की समस्या
धनिया आंखों में होने वाली जलन को दूर करने में मदद करता है। इसी के साथ आप इसका चूर्ण बनाकर भी इसका सेवन कर सकती हैं। चूर्ण को तैयार करने के लिए आप मिश्री, धनिए के बीज, सौंफ को पीसकर इसका सेवन भोजन के बाद कर सकते हैं। इससे आंखों के साथ ही हाथ पैरों की जलन से भी छुटकारा मिलता है।
3- त्वचा के लिए फायदेमंद
धनिए का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा काफी अच्छी हो जाती है। यह हमारी त्वचा के लिए काफी असरदार होती हैं। धनिया का सेवन करने से खून में इन्सूलीन की मात्रा नियंत्रित रहती है। इसके साथ इससे मधुमेह भी खत्म हो जाता है।
4- पेशाब को साफ करना
अगर आपका पेशाब ज्यादा पीला हो तो ऐसे में आप सूखे धनिया को पीसकर इसे एक गिलास पानी में मिला लें। इसके बाद इसे 5 से 7 मिनट तक उबाल लें और फिर ठंड़ा होने पर इसका सेवन करें।
5-नकसीर दूर करने में मददगार
न्कसीर में आराम पाने के लिए आप धनिए का सेवन कर सकती हैं। हरे धनिए की पत्तियां लेकर उसमें चुटकी भर कपूर मिला लें। इसके बाद इसके रस को छानकर अलग निकाल लें। इस रस की दो बूंदों को नाक के छेदों में डाल लें और अपने माथे को पीछे करके थोड़ी देर के लिए लेट जाएं।
6-गर्मी के मौसम में लाभदायक
श्रात को सोने समय आप मिट्टी के एक बर्तन में धनिए को भिगो लें। अब इसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से गर्मी के कारण आने वाले चक्कर या बेचैनी दूर हो जाती है।