• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

दही बनाये सेहत को चुस्त और रंग को दुरुस्त

अगस्त 20, 2016 by Deepa

दही सिर्फ खाने के लिये ही नहीं बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे हमारे शरीर की कई समस्याएं बिना दवाईयों के ठीक हो जाती है। इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ उपस्थित होते है, जिसके चलते यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। जिन भी लोगों को पेट संबंधित परेशानियां जैसे की कब्ज, गैस आदि होती है। उनके लिए दही का सेवन सर्वोत्तम माना जाता है।
dahi ke fayde

जिस प्रकार त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और नुट्रिशयस फ़ूड के साथ घरेलु नुस्खे की भी जरुरत होती है और उसके लिए दही सबसे लाभकारी तत्व होता है। यह सिर्फ स्वस्थ ही नहीं बल्कि आपको सुंदर भी बनाता है। तो आइये जानते है दही के कई स्वास्थवर्धक बेहतरीन गुण, जो रखेगें आपकी त्वचा और सेहत का ध्यान-

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए

दही की रोजाना सेवन करने से खून की कमी और कमजोरी दूर होती है। इससे पाचन में मदद मिलती है और जिन लोगों को भूख ना लगने के शिकायत होती है, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। साथ ही गर्मी के दिनों में दही का छाछ व लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी दूर होती है। व अगर दस्त की शिकायत है तो दही में चावल मिलाकर खाने से दस्त आना बंद हो जाते है।

वजन कम करने

दही ना सिर्फ आपके शरीर को ठंडक पहुचाता है, बल्कि आपके शरीर में बढ़ने वाली चर्बी को भी घटाता है। एक कटोरी दही रोजाना खाने से आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते है और बढ़ते वजन पर आसानी से लगाम लगा सकते है।

त्वचा की सुंदरता के लिए

दही आपकी ब्यूटी निखारने के लिए एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला तरीका है। दही फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है व इससे बने फेसमास्क से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। दही त्वचा पर मॉइस्चराइजर का काम करता है, त्वचा की नमी लौटता है व मुलायम बनाता है। दही में बेसन या मुल्तानी मिटटी का पाउडर शहद आदि मिलाकर उपयोग करने से आपको बहुत फायदा होगा। रोज़ १ कटोरी दही का सेवन करने से एंटी एजिंग और एंटी रिंकल्स कम होते है।

बालों को बनाये स्वस्थ

दही को बालों में लगाने से स्वाभाविक रूप से बाल अच्छे लगने लगते हैं। यह बालों के लिए अच्छे कंडीशनर का भी काम करता है। गिरते बालों को रोकने के लिए दही बहुत कारगर घरेलू नुस्‍खा है। दही से बालों को पोषण मिलता है। इसके लिए बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले बालों में दही लगाना चाहिए। जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तो पानी से धो लीजिए। दही के साथ नीबू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं। साथ ही दही में मेथी को पीस कर बालों की जड़ों में लगाने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं।

Filed Under: स्वास्थ्य समाचार

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in