अगर आप अपने शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप इस दंडासन को जरूर करें। इस आसन को करने से आपका शरीर आकर्षित बनता है। इसके अलावा अगर आप अपनी छाती को चौड़ी करना चाहते हैं तो ऐसे में आप दंडासन कर सकते हैं। इस आसन को करने से आपको कम समय में ज्यादा लाभ दिखाई देंगे।
दंड़ासन करने की विधि
दंडासन को करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर एक दरी बिछा लें। इसके बाद पेट के बल लेट जाएं और अपने पैरों को मिला लें। अब अपने दोनों हाथों के बीच में थोड़ी दूरी रख लें और फिर अपनी छाती के सीध में हाथों के सहारे से अपने शरीर को उठाने की कोशिश करें। अपने शरीर को तब तक उठाएं जब तक की आपके हाथ सीधे ना हो जाएं। अब सांस छोड़ते हुए आराम से अपने शरीर को फर्श से थोड़ा ऊपर रख लें और फिर से सांस भर लें। इस तरह से आप इस आसन को कर सकते हैं। इस आसन को करने के बाद आप अपनी स्थिति पर वापस आ जाएं।
दंडासन करने से शरीर को होंगे यह फायदे
- इस आसन को करने से हाथों, छाती और कंधों का विकास होता है।
- इस आसन को करने से हमारे हाथ और पैर शक्तिशाली हो जाते हैं, और शरीर भी मजबूत होता है।
- हथेलियों और पंजे भी इससे मजबूत होते हैं।
- इस आसन को करने से हमारा शरीर मजबूत रहता है।
दंडासन करते समय बरते यह सावधानी
- दंडासन को किसी योग शिक्षक के सामने ही करें