दुनिया भर में रहने वाले आधे से भी ज्यादा लोग मोटापे से जंग लड़ रहे हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में आते हैं तो हम आपको बता दें कि आपकी इस मुहिम में हम आपकी मदद करने को तैयार हैं। आज हम आपको एक ऐसा डाइट चार्ट बनाने को दे रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने वजन को कम कर सकती हैं। इसे आप बेधड़क आजमा सकती हैं। इस डाइट चार्ट में आपके लिए जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के बारे में बताएं गए हैं। वैसे यह जरूरी भी नहीं है कि हर शख्स पर यह डाइट पूरी तरह से लागू हो। आप इसमें अपने अनुसार कुछ बदलाव कर सकती हैं।
यह बात आपको ध्यान में रखनी चाहिए कि वजन घटाते समय कुछ हद तक ही कामयाब हुआ जा सकता है। ऐसे में शुरू में दो से चार किलो वजन कम हो जाता है, मगर बाद में वसा कम नहीं होती है। इसलिए आपको डाइट चार्ट को पहले के मुकाबले जरा हार्ड बनानी होती है। हमारे द्वारा बताई गई यह डाइट चार्ट मुश्किल बिल्कुल नहीं है।
इसके साथ आप कई नुस्खें अपनाती होंगी जिनसे आपका वजन कम हो, लेकिन इससे फैट कम नहीं होता है। उन नुस्खों के बारे में भी आपको हम इसी आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। इस डाइट को बनाते समय हमने यह कोशिश की है कि आपको कहीं भी किसी भी तरह की जबरदरस्ती ना करनी पड़ें।
वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट
सुबह होते ही कम से कम दो या एक लीटर तक पानी का सेवन करें। पानी को हल्का सा गुनगुना रखें, इससे आपके पेट की चर्बी कम होगी।
आप चाहे तो कुंज्जल भी कर सकती हैं। यह एक यौगिग क्रिया है, जिससे वमन धौती के नाम से भी जाना जाता है। इसमें तकरीबन दो लीटर गुनगुना पानी पीकर वापस उसे मुंह के रास्ते निकाला जाता है। अगर आपको बीपी की समस्या नहीं है तो पानी में हल्का नमक भी मिला सकती हैं। अगर आप इसकी शुरुआत करने जा रहीं हैं तो ऐसे में आप किसी जानकार के सामने ही इस क्रिया को करें।
नाश्ता :
आप नाश्ते में ओट्स बनाकर खा सकती हैं। सादे ओट्स का पैकेट बाजार से लेकर आएं। इसमें आप लहसुन, प्याज, नमक दालचीनी और कलौंजी डालकर इसे पका लें। आप चाहे तो इसमें मौसम के अनुसार सब्जियां भी डाल सकती हैं। आप इसमें ब्रोकली डालेंगी तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
या
कॉर्नफ्लेक्स और डबल टोंड दूध
या
अगर आप मांसाहारी हैं तो तीन से चार अंडे के सफेद भाग का सेवन कर सकती हैं। आप चाहे तो बिना चीनी की शिकंजी भी पी सकती हैं। आप अंडे और शिंकजी का सेवन साथ करते हुए पहले शिकंजी पहले पिएं और अंडे का सेवन बाद में करें।
या
आप चाहे तो नाश्ते में दही के साथ आलू को उबालकर इसका सेवन कर सकती हैं। इसमें आप स्वाद के लिए हरा धनिया भी डाल सकती हैं।
ब्रंच
आप ब्रंच में 5 से 7 बादाम, ग्रीन टी, कॉफी, तुलसी, दालचीनी, इलायची या तुलसी की चाय में से किसी एक चाय का सेवन कर सकती हैं। इस बात का ख्याल रखें कि यह सभी चाय शुगर फ्री होनी चाहिए।
लंच
एक कटोरी ब्राउन राइस, दाल, मल्टी ग्रेन आटे की एक या दो रोटी और सलाद का सेवन कर सकती हैं।
शाम की चाय स्नैक्स
आप शाम को कोई वेज सूप या भुने हुए चनां का सेवन कर सकती हैं। इस दौरान आप कॉफी या ग्रीन टी का सेवन भी कर सकती हैं। स्प्राउट्स भी इस दौरान एक बेहतरीन ऑप्शन है।
डिनर
रात के समय आप एक कटोरा वेज सूप, एक कटोरी सलाद, पपीता और सब्जियों का सेवन करना कभी ना भूलें।
या
मांसाहारी हैं तो आप इस दौरान अंडे के 3 सफेद भाग और 150 ग्राम चिकन ब्रेस्ट का सेवन कर सकती हैं।
रात को सोने से पहले
आप सोने से पहले एक बड़े कप में गर्म पानी डालकर इसमें कलौंजी के दाने पीसकर डाल लें। इसे आप चाय की तरह सिप करके पी लें। पानी को उतना ही गर्म करें, जितनी आपकी चाय होती है। आप चाहे तो रात को सोने से पहले सादे पानी का सेवन कर सकती हैं। मंगरैट फैट को कम करने के लिए यह उपाय सबसे सही है।
वजन कम करने के 11 नुस्खे
- हम जानते हैं कि इस डाइट को हर कोई फॉलो नहीं कर सकता है, लेकिन आप से जितना हो सकें, आप इसे फॉलो करें। इनके साथ ही आप जिन तरीकों को जानती हैं उन्हें भी फॉलों कर सकती हैं।
- सुबह उठने के आधे घंटे के अंतर नाश्ता कर लें। इसी के साथ शाम को सूरज ढलने के बाद कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन बिल्कुल ना करें। सूरज के ढलने के बाद आप बादाम का सेवन भी आप कर सकती हैं। आप चाहे तो सलाद में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल भी डाल सकती हैं। ध्यान रखें कि आपको कम से कम फैट का सेवन करना है।
- आप चाहे तो फिश ऑयल की कैप्सूल का सेवन भी कर सकती हैं। इस डाइट चार्ट के साथ ही आप फैट बर्नर कैप्सूल का सेवन भी कर सकती हैं। हमें विज्ञान को अपने साा लेकर चलना चाहिए। आप चाहे तो एक मल्टीविटामिन कैप्सूल का सेवन भी कर सकती हैं।
- दिन में आप 10 से 12 गिलास पानी का सेवन जरूर करें। इस बात का ख्याल रखें कि आप खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी ना पिएं। आप चाहे तो खाने के बीच बीच में छाछ या मट्ठे का सेवन कर सकती हैं।
- वजन कम करने के लिए आप नींबू का सेवन भी कर सकती हैं। नींबू का सेवन करके वजन आसानी से कम किया जा सकता है। आपको जब मौका मिलें आप नींबू का सेवन कर सकती हैं।
- हमारे पास वजन और मोटापे को कम करने के देसी आयुर्वेदिक डाइट प्लान भी उपलब्ध हैं।
- आप कोशिश करें कि आप खाने में लीन बॉडी पाने के लिए इन 9 फूड का सेवन कर सकती हैं।
- वजन कम करने के लिए इन 5 कॉमन नुस्खों के बारे में जान सकती हैं, आप यह जान सकती हैं कि आपको किस तरह की गलतियों को नहीं करना है।
- अगर जिम जा सकती हैं तो जरूर जाएं, और अगर जिम जाना संभव नहीं हो पा रहा है तो ऐसे में आप कम से कम एक घंटा टहलें।
- एप्पल साइडर विनेगर, मंगरैल, नींबू, ब्रोकली, मछली, सूप और बादाम का सेवन कर सकती हैं। इनमें कम फैट होता है।
- बार बार अपना वजन ना चेक करें। वजन कम करने में साइकोलॉजी का बहुत ही बड़ा हाथ होता है। हर दिन वजन कम जांच करना बिल्कुल बंद कर दें।
- इस डाइट चार्ट का पालन अगर आप करते हैं तो यह तय है कि आपका वजन कम होगा। वजन कम करना है तो आप यह डाइट लेने के 20 दिन बाद ही अपना चेक करें।
कितना वजन कम हो सकता है
इस डाइट चार्ट की मदद से आप शुरुआती महीने में चार किलो तक कम कर सकती हैं। इसके बाद आपका वजन कम होना बंद हो जाएगा। अगर आप इस डाइट को फॉलो करते हैं तो दूसरे महीने के आखिरी हफ्ते में तेजी से आपका वजन कम होगा।