पीरियड्स के अनियमित होने से महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होने लग जाते हैं। खून की कमी, बेकार खान पान और बढ़ती उम्र के कारण पीरियड्स अननियमित होने लग जाते हैं। कुछ महिलाएं इस परेशानी को अनदेखा कर देती हैं, जिससे कई परेशानियां सामने आने लगती है। अगर आप भी इन परेशानियों से ग्रस्त हैं तो आप इन चीजों का सेवन कर अपने पीरियड्स को सामान्य कर सकती हैं।
1- पपीता
फलों का सेवन करने से हमारे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी पूरी होती है। पपीते में पेपन नाम का तत्व एस्ट्रोजन हॉर्मोन लेवल को बढ़ाने में काफी मदद करता है। रोजाना पपीते का सेवन करने से पीरियड्स की समस्या दूर हो जाती है।
2- काले तिल
काले तिल का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बना सकते हैं। गर्मियों के मौसम में आप इसका सेवन केवल एक चुटकी भर ही करें, ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर काफी गर्म होती है। गर्मी के मौसम में सुबह के समय केवल चुटकी भर काले तिल का सेवन करें।
3- कद्दू के बीज
कद्दू के बीज हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, इसमें जिंक होता है, जो कि टेस्टेस्टेरॉन बढ़ाने वाले हॉर्मोन के स्तर को बढ़ाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है।
4- अजवाइन
अगर आप रोजाना सुबह अजवाइन का पानी पीते हैं तो इससे पीरियड्स में होने वाला दर्द नॉर्मल हो जाएगा।