• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

गर्भनिरोधक गोलियों को खाने से होने वाले इन नुकसानों पर डाले एक नजर

फ़रवरी 26, 2017 by Deepa

जहां पुराने समय में लोगों को परिवार नियोजन के बारे में ज्यादा सूचना नहीं थी, लेकिन आज के युवा को इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि किस तरह से आपको अपने परिवार का नियोजन करना है। परिवार नियोजन के लिए महिलाएं अक्सर गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। इनका सेवन करने से महिलाएं अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं। एक तरफ जहां यह गोलियां महिलाओं को अनचाहे गर्भ से बचाती है, वहीं दूसरी तरफ यह उनके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। आइए आज हम आपको गर्भनिरोधक गोलियों के कुछ नुकसान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गर्भनिरोधक गोली

गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

1- इम्यून सिस्टम खराब होना
हाल में किए गए एक शोध में यह बात सामने आई है कि गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है। जिससे किसी भी तरह की छोटी मोटी बीमारी उन्हें आसानी से लग जाती है।

2- वजन बढ़ना
गर्भनिरोधक गोलियां का सेवन करने से महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। जिसे आसानी से फिर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आप अपना वजन नहीं बढ़ाना चाहती हैं तो इन गोलियों का सेवन कम से कम करें।

3- खून का थक्का बनना बंद हो जाता है
गर्भनिरोधक गोलियों का एक नुकसान यह भी है कि इनका सेवन करने से हमारे शरीर में खून का थक्का बनना बंद हो जाता है। इसी के साथ अगर महिलाएं इसका सेवन ज्यादा करती हैं तो इससे उनके शरीर में काफी कमजोरी भी आने लगती है।

4- तनाव
गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करके महिलाएं डिप्रेशन के मरीज भी बन सकती हैं। इतना ही नहीं, इसका सेवन करने से महिलाओं में सिरदर्द और थकान की समस्या भी देखने को मिलती है। इसके अलावा इन गोलियों का सेवन करने से प्रजन्न क्षमता भी खत्म हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आपको इनका सेवन करने की जरूरत ना पड़े।

5- शरीर में कमजोरी आना
गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने से हमारे शरीर में काफी कमजोरी आने लगती है, इसलिए इन दवाओं का सेवन कम से कम ही करें। इनके अलावा आप अपने पार्टनर को कंडोम इस्तेमाल करने की सलाह दे सकती हैं। इससे आपको गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप आसानी से अपना परिवार भी नियोजन कर सकती हैं।

Filed Under: गर्भावस्था और परवरिश

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in