• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

जानें लहसुन के अनगिनत फायदें

अप्रैल 18, 2016 by Deepa

कॉलेस्ट्रॉल बढ़ रहा हो या डायबिटीज के मरीज हों, डाइट में लहसुन का सेवन न सिर्फ सर्दियों बल्कि हर मौसम में बेहद फायदेमंद है। लहसुन के फायदे के बारे में आयुर्वेद के साथ-साथ अब एलोपैथिक विशेषज्ञ भी समझते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर अक्सर डाइट में लहसुन के सेवन को फायदेमंद बताते हैं।

lahsun-ke- fayde

भारतीय व्यंजक लहसुन के बिना कुछ अधूरे से लगते हैं। अगर हमारे खाने में लहसुन की महक ना हो तो खाने के स्वाद का मज़ा नहीं आता है। लहसुन खाने में जितना स्वाद लाता है वह उतना ही फायदेमंद भी होता है। लहसुन में एलिसिन होता है जो एंटी-बैक्टेरियल, एंटी वायरल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्साइड से भरपूर होता है। लहसुन पेट और डायजेस्टिव सिस्टम के लिए बेस्ट होता है और ब्लेड प्रेशर व हीलिंग जैसी समस्या के लिए रामबाड़ का काम करता है। आइए जानें क्या हैं लहसुन खाने के फायदे-

दिल की सेहत के लिए खाएं लहसुन

लहसुन खाने से न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है ‌बल्कि आपका दिल भी हमेशा फिट रहता है। हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम लहसुन के दो जवे जरूर खाने चाहिए।

दांत दर्द से दें तुरंत आराम

लहसुन खाने से दांत के दर्द में आराम मिलता है। दांतो में दर्द होने पर लहसुन को कच्चा पीसकर लें इससे तुरंत आराम मिलेगा। क्योंकि लहसुन एंटी बैक्टेरियल तत्व होता है जो दांतों को तुरंत आराम पहुंचाता है।

ब्लड क्लॉटिंग से बचाता है लहसुन

लहसुन में एक ऐसा केमिकम पाया जाता है जो ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है, खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है।लहसुन का सेवन उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं जिनका खून अधिक गाढ़ा होता है।

रखें आपकी स्किन का ध्यान

लहसुन में ऐसा केमिकल होता है जो स्किन में होने वाले फंगल इन्फेक्शन, दाद-खाज, खुजली को दूर करता है। यानि लहसुन स्किन के लिए काफी फायदेमंद है।

कैंसर से लड़ने में मददगार है लहसुन

लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता है। चिकित्सिक पैनक्रियाज, कोलोक्टोरल, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में लहसुन के कच्चे जवे खाने की सलाह देते हैं।

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान लहसुन का नियमित सेवन मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह गर्भ के भीतर शिशु के वजन को बढ़ाने में सहायक है।

ठंड से छुटकारे के लिए नैचुरल एंटीबायोटिक

यह बात पूरी तरह प्रमाणित हो चुकी है कि ठंड के दिनों में लहसुन के सेवन से सर्दी नहीं लगती। ठंड के दिनों में गाजर, अदरक और लहसुन का जूस बनाकर पीने से शरीर को एंटीबायोटिक्स मिलते हैं और ठंड कम लगती है।

Filed Under: स्वास्थ्य A-Z Tagged With: लसुन के फायदे, लहसुन के गुण, लहसुन के फायदे, लहसुन खाने के फायदे

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in