• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

अंकुरित लहसुन होता है ज्यादा फायदेमंद

दिसम्बर 24, 2016 by Deepa

लहसुन का इस्तेमाल खाने में कई सदियों से किया जा रहा है, क्योंकि यह खाने में एक नया स्वाद जोड़ने में मदद करता है, लेकिन हम आपको बता दें कि सामान्य लहसुन से बेहतर अंकुरित लहसुन का सेवन करने में फायदा होता है। जी हां, दरअसल अंकुरित लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि हमारे दिल की सेहत के साथ ही हमारे पूरे शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

sprouts-garlic
इतना ही नहीं लहसुन का इस्तेमाल कई वर्षो से चिकित्सा के तौर पर किया जा रहा है। इसका सेवन करन से रक्तचाप, दिल की बीमारियां और कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है।

दिल को मजबूत बनाए
अंकुरित लहसुन में कई ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कि हमारे खून को हृदय तक पहुंचने में मदद करती है, इससे हमारा दिल सुरक्षित रहता है।

कैंसर से बचाव
लहसुन में मौजूद फाइटोन्यूट्रियंट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे कैंसर की समस्या दूर हो जाती है। इसलिए अंकुरित लहसुन को रोजाना खाना चाहिए।

त्वचा को झुर्रियों से राहत
त्वचा में झुर्रियों को रोकने के लिए आप अंकुरित लहसुन का सेवन कर सकते हैं। यह आपको झुर्रियों से बचाने में मदद करते हैं।
इम्यून सिस्टम को बेहरीनत बनाएं
अपनी डाइट में अंकुरित लहसुन का सेवन करके आप अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकती हैं। इससे आपके शरीर की हर कोशिका को भी पोषण मिलता है। इसी के साथ बीमारियां और इंफेक्शन से भी राहत मिलता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें
अंकुरित लहसुन का सेवन करने से खून की धमनियां चौड़ी होती है, जिससे खून का दौर और ब्लड प्रेशर कम होता है।

डिमेंशिया से राहत
अंकुरित लहसुन में एक कंपाउंड होता है जिसे एलीसिन के नाम से जाना जाता है। अंकुरित लहसुन का सेवन करने से हमारे दिमाग की सेल्स में एल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियां नहीं होती हैं।

Filed Under: आयुर्वेद, घरेलू नुस्खे

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in