• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

अंगूर का सेवन करने से होने वाले 6 बेमिसाल फायदे

दिसम्बर 8, 2016 by Deepa

अंगूर का फल भले ही छोटा सा होता हो, लेकिन इस फल का सेवन करने से हमारे शरीर को कई अच्छे फायदे होते हैं। इतना ही नहीं इस फल को खाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है। आप इसे बीज और छिलके के साथ खा सकते हैं। चाहे काले अंगूर हो या सफेद दोनों ही आपके सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। आइए आज हम आपको अंगूर के कुछ ऐसे बेमिसाल फायदे बताते हैं।

grapes benefits in hindi

  1. अंगूर में मैग्नीशियम, साइट्रिक एसिड और ग्लूकोज होता है, जो कि हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं अंगूर का सेवन करके आप टीबी, खून में संक्रमण और कैंसर जैसी समस्याओं से भी आसानी से राहत पा सकते हैं।
  2. अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो ऐसे में आपके लिए अंगूर काफी फायदेमंद है। अंगूर हमारे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है, इसके अलावा यह आयरन का भी एक अच्छा स्रोत है।
  3. माइग्रेन का दर्द काफी दर्दनाक होता है, आप इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए अंगूर के रस का सेवन कर सकती हैं। अगर आप कुछ समय तक अंगूर के रस का सेवन करते हैं तो ऐसे में आप इस समस्या से आसानी से राहत पा सकती हैं।
  4. इतना ही नहीं, अंगूर का सेवन करने से स्तन कैंसर में भी काफी फायदा होता है। स्तन कैंसर आजकल काफी महिलाओं को हो रहा है, अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ऐसे में अंगूर के फल का सेवन करना ना भूलें। इसके अलावा इससे दिल से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में भी अंगूर का फल काफी लाभदायक होता है।
  5. अगर आपको भूख ना लगती हो और आपका वजन बढ़ नहीं पा रहा हो तो ऐसे में भी आप अंगूर के रस का सेवन कर सकती हैं। अंगूर के फल का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होगी, जिससे आपको भूख लगने लगेगी।
  6. अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो ऐसे में आप रोजाना एक गिलास अंगूर के जूस का सेवन जरूर करें। रोजाना सुबह के समय आप अंगूर के जूस का सेवन करने से पहले गिलास में दो चम्मच शहद मिला लें। ऐसा करने से शरीर में खून की कमी कम हो जाएगी और आपके शरीर का हीमोग्लोबिन भी बढ़ने लगेगा।

Filed Under: आयुर्वेद, स्वास्थ्य A-Z

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in