• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

आंवला से मिलता है स्वस्थ रहने का राज़

मई 20, 2016 by Deepa

आंवला के एक फल जो प्रकृति ने हमे वरदान के रूप में दिया है। आंवला का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और साथ ही यह स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। आंवला में विटामिन सी भारी मात्रा में पाया जाता है। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।

benefits-of-amla-in-hindi

इससे तैयार मुरब्बा, अचार, जैम,  पाउडर, जूस आदि के सेवन से आपको बहुत फायदा हो सकता है। कई लोग इसे कच्चा भी खाते है, लेकिन फिर भी अनेकों लोग ऐसे है जो इसके गुणकारी फायदों के बारे में नहीं जानते है। अगर आप आंवले का नियमित रूप से सेवन करेंगे तो आपका बुढ़ापा भी दूर रहेगा। इससे मधुमेह, दिल की बीमारी, बवासीर, नकसीर आदि बीमारी दूर होती है। है। तो आइये जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।

दिमाग तेज़ बनाता है-

आंवले का रोज़ाना सेवन करने से दिमाग तेज़ होता है और आप स्वस्थ रहते है। साथ ही इससे आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है।

मधुमेह-

आंवला का जूस पिने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसा करने से आपको मधुमेह रोग से छुटकारा मिल जायेगा। मधुमेह के मरीज हल्दी के चूर्ण के साथ आंवले का सेवन करे। यह उनके लिए बहुत फायदा करेगा।

बवासीर-

बवासीर के मरीज़ सूखे आंवले को बारीक पीसकर सेवन करें। ऐसा करने से उनको बहुत फायदा होगा।

सर दर्द ठीक करे-

आंवले को पीसकर उसके पेस्ट को अपने सर में लगाये, इससे आपका सर दर्द बहुत जल्द ठीक हो जायेगा। जिन्हें सर दर्द की प्रॉब्लम हमेशा रहती है, उन्हें आंवले का सेवन हमेशा करना चाहिए। इससे उनको बहुत आराम मिलता है।

खुजली की समस्या से छुटकारा-

आंवला के पाउडर को किसी भी तेल के साथ मिलाकर लगाने से आपको खुजली की समस्या नहीं होती है। साथ ही यह स्किन इन्फेक्शन को भी कम करता है।

स्वस्थ रहे-

जो लोग स्वस्थ रहना चाहते है, वो ताज़ा आंवला के रस में शहद मिलाकर पिये उसके बाद ऊपर से दूध पिए जिससे आपका स्वस्थ हमेशा अच्छा रहे। दिन भर प्रसन्नता का अनुभव होता है, आपके शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है।

वाइट डिस्चार्ज-

बहुत सी महिलायें वाइट डिस्चार्ज की प्रॉब्लम से ग्रसित रहती है। जिसके कारण उनमे वीकनेस भी आ जाती है। ग्राम आंवला के पाउडर और 6 ग्राम शहद को मिलकर खाए। अगर आप इसका सेवन एक महीना तक करेंगे तो आपको वाइट डिस्चार्ज की समस्या नहीं होगी।

 

आंवला खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई शारीरिक समस्या और रोगों से बचाव होता है। आंवले का कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। तो आज ही से इसके फायदों को ध्यान में रखकर इसका सेवन करे और स्वस्थ रहे।

Filed Under: स्वास्थ्य A-Z

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in