• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

सरसों के पत्ते से होने वाले इन स्वास्थ्य लाभों पर डालें एक नजर

फ़रवरी 4, 2017 by Deepa

सरसों के पत्ते हर भारतीय किचन में इस्तेमाल किए जाते हैं। इसे एक दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ सरसों के पत्तों का साग भी काफी अच्छा रहता है। इससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और आंखों की शक्ति भी बढ़ती है। आइए आज हम आपको सरसों के पत्तों से जुड़ी कुछ ऐसी बाते बताते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

mustard leaves in hindi

सरसों के पत्तों से होने वाले कुछ चमत्कारी लाभ

1- कैंसर से बचाव
सरसों के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि हमारे शरीर को डिटॉक्स करते हैं बल्कि यह हमारे शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। इसका सेवन करने से पेट, स्तन और फेफड़ों और ओवरी में किसी भी तरह का कैंसर नहीं बन पाता है।

2- दिल के लिए फायदेमंद
सरसों के साग से शरीर में मौजूद बेकार कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है, इसी के साथ इसमें फोलेट का निर्माण ज्यादा होता है। इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या की आशंका घटती है।

3- मेटाबॉलिज्म को दुरूस्त रखता है
सरसों के साग में फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए आप इसका सेवन कर अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रख सकते हैं। इससे पाचन भी सही बना रहता है।

4- आंखों की रोशनी का तेज होना
सरसों के साग का सेवन करने से हमारी आंखों की रोशनी तेज होने लगती है। इसी के साथ इसमें विटामिन ए की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो कि मांसपेशियों को किसी भी तरह की क्षति से बचाने में मदद करता है।

5- हड्डियों को मजबूत बनाना
सरसों के साग में पोटैशियम और कैल्शियम की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो कि हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसी के साथ इससे जोड़ों का दर्द भी ठीक हो जाता है।

सरसों से होने वाले नुकसान

अगर आप बाजार में मिलने वाली सरसों की पत्तियों को अच्छी तरह से नहीं धोएंगे तो यह आपके लिए नुकसान साबित हो सकता है। दरअसल आप जब कभी बाजार से सरसों का साग लेकर आते हैं तो ऐसे में सबसे पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ करके छाट लें और फिर ही उसे काटकर इस्तेमाल करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इन पत्तियों के साथ कुड़ा का सेवन भी आपको करना पड़ सकता है।

Filed Under: घरेलू नुस्खे

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in