• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

कंधरासन योग करने से होने वाले फायदे

फ़रवरी 9, 2017 by Deepa

योग क्या है इस बारे में हम सभी को जानकारी हैं, लेकिन अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको इसके बारे में बता देते हैं। योग के दो अर्थ होते हैं, पहला तो जोड़ और दूसरा है समाधि है। आइए आज हम आपको योग के एक ऐसे ही आसन के बारे में बताते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस आसन का नाम कंधरासन है, आइए आपको बताते हैं कि इस आसन को करने से हमारे शरीर को कैसे लाभ होते हैं।

kandharasana in hindi

इस आसन का संबंध सीधे हमारे कंधे से है। इस आसन को करते समय हमारा ध्यान अपनी नाभि पर होना चाहिए। इस आसन को अच्छी तरह करने से हमारे कंधे मजबूत हो जाते हैं और इसी के साथ हमें दर्द से भी राहत मिलती है। आइए आपको बताते हैं कि इस आसन से हमारे शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं।

कंधरासन योग कैसे करें

सबसे पहले जमीन पर चटाई बिछा लें और फिर पीठ के बल उसमें लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों के घुटनों को मोड़ लें और फिर उन्हें जमीन पर टिका लें। अब अपने दोनों हाथों और पैरों की एड़ियों के ऊपर वाले भाग को पकड़ लें। अब अपने सिर को जमीन में टिका लें और धीरे धीरे अपने पंजों पर जोर दें, और अपनी पीठ, छाती, जांघों और कमर को ऊपर की तरफ उठाएं। अब दो से तीन मिनट के लिए इस स्थिति में बने रहें। अब धीरे धीरे सामान्य स्थिति में आएं। आपको बता दें कि यह आसन पूर्ण तब कहलाता है, जब शरीर का सारा भार कंधों और पंजों के ऊपर होता है। आप इस आसन का अभ्यास दस बार कर सकती हैं।

कंधरासन योग के फायदे

  • इस आसन से हमारे शरीर की दुर्बलता दूर होती है, इससे पेट, आंत और दिमाग से जुड़ी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • महिलाओं को मासिक धर्म में जिन समस्याओं का सामना करना होता है, वह दूर होती हैं। कमर और पीठ का दर्द भी इस आसन को करने से दूर होता है।
  • इस आसन को करने से हमारी पाचन शक्ति बेहतरीन रहती है, गर्भाशय की कमजोरी भी इस आसन को करने से दूर होते हैं।
  • इस आसन को करने से वजन कम होता है और कमर पतली होती है।
  • घुटने में होने वाला किसी भी तरह का दर्द इस समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इस आसन को करते समय बरते यह सावधानियां

  • इस आसन को कभी भी खाना खाकर ना करें। इस आसन को आप हमेशा खाली पेट ही करें।
  • जिन लोगों की कमर की हड्डी टूटी हुई है तो ऐसे में आप इस आसन को कभी ना करें।
  • इतना ही नहीं मासिक धर्म और गर्भवती महिलाएं इस आसन को करने का प्रयत्न ना करें।

Filed Under: योग

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in