• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

गर्भावस्था में आम खाना क्यों होता है जरूरी जानिए

मार्च 4, 2017 by Deepa

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की ऐसी चीजे खाने का मन करता है, जिनका सेवन उन्होंने कभी नहीं किया हो, लेकिन इस दौरान उन्हें उस चीज को खाना काफी अच्छा लगता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने आहार का काफी ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जिस चीज का सेवन करती हैं, वह सीधे उनके पेट में जाता है और बच्चे के लिए पोषण साबित होता है। इसलिए मां को इस दौरान बहुत सोच समझकर चीजों का सेवन करना चाहिए।

mango-pregnancy-hindi

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप गर्भावस्था में आम खाकर कैसे अपने शरीर को बेहतर पोषण दे सकती हैं। आप यह बात तो जानती ही होंगी कि आम फलों का राजा होता है। आम का सेवन करने से हमारे शरीर को काफी फायदे होते हैं। ठीक उसी तरह अगर एक गर्भवती महिला आम का सेवन करती हैं तो इससे उसके शरीर को भी काफी लाभ होते हैं।

आम में होने वाला विटामिन सी और फोलिक एसिड मां के साथ साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी फायदेमंद होता है। यह पोषक तत्व महिला के गर्भवती होने पर काफी मददगार होते हैं। आम में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि मां को कई बीमारियों से बचाती है और उनके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। आम गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं।

आम का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को कब्ज की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा गर्भवती महिला को यदि कुछ मीठा खाने का मन हो तो वह आम का सेवन कर सकती हैं। आम खाने से उनके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और उन्हें मोटापे से संबंधित किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है। आम हमारे शरीर में विटामिन और प्रोटीन की कमी को पूरा करती है। इतना ही नहीं, इनमें ऐसा रेशा होता है जो कि गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Filed Under: गर्भावस्था और परवरिश

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in