• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

लहसुन और शहद के फायदे

नवम्बर 24, 2016 by Deepa

लहुसन और शहद दोनो ही प्राकृतिक गुणों से भरपूर हैं। जहां लहसुन में कई प्राकार के औषधिय गुण होते हैं तो वहीं शहद में शरीर को जवां और उर्जा देने का काम करता है। लेकिन यदि दोनों को मिश्रण करके सेवन किया जाए तो आप कई बीमारियों से बच सकते हो। हेल्थ समाचारआपको बता रही है लहसुन और शहद के मिश्रण का सेवन करने से आप किन किन रोगों से आप बच सकते हो।

लहुसन और शहद को मिलाकर खाने के फायदे

shahad lahsun ke fayde

साइनस और सर्दी जुकाम
यदि साइनस की समस्या हो गई हो या सर्दी जुकाम हो गया हो तो आप लसुन और शहद को मिलाकर सेवन करें। एैसा करे से शरीर के अंदर गर्मी बढ़ती है जिससे ये सभी रोग खत्म हो जाते हैं।

गले में इंफेक्शन
इंफेक्शन का गले में होना एक आम समस्या है। यह संक्रमण की वजह से होता है। शहद और लहसुन को एक साथ मिलाकर सेवन करने से गले की समस्याएं जैसे गले क सूजन, गले में खराश आदि दूर हो जाती है।

डायरिया के समस्या
यदि आपको या फिर घर में मौजूद शिशु को दस्त अधिक लग रहे हों तो आप लहसुन और शहद की थोड़ी सी मात्रा का सेवन करें। इससे डायरिया यानि दस्त की समस्या ठीक हो जाएगी। और पेट भी संक्रामक बीमारियों से बचा रहेगा।

दिल के रोग में
लहसुन और शहद को मिलाकर सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। यही नहीं लहसुन और शहद का मिश्रण रक्त संचार को ठीक रखने के अलावा दिल की धमनियों में जमी वसा को भी खत्म कर देता है।

मजबूत करता है इम्यून तंत्र को
शरीर में बीमारियों के लगने की मुख्य वजह है हमारे शरीर के इम्यून तंत्र का गड़बड़ रहना या कमजोर रहना। इम्यून सिस्टम को यदि आप मजबूत बनाए रखना चाहते हो तो आप नियमित लहसुन और शहद से बने मिश्रण का सेवन करें।

फंगल इंफेक्शन की समस्या
शरीर में जब फंगल इंफेक्शन हो जाता है तब सारे शरीर में सक्रमण हो जाता है और शरीर धीरे धीरे कमजोर हो जाता है। ऐसे में शहद और लहसुन को मिलाकर खाने से फंगल इंफेक्शन खत्म हो जाता है। शरीर की गंदगी को डीटाॅक्स कर देता है लहसुन और शहद का मिश्रण। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।

Filed Under: आयुर्वेद

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in