• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

मक्के का सेवन करने से होने वाले फायदे

जनवरी 20, 2017 by Deepa

मक्का हमारी सेहत के लिए एक खजाना होता है। भुट्टे को पकाकर इसका सेवन करने से इसकी पौष्टिकता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। एक पके हुए भुट्टे में कैरोटीनायड विटामिन ए पाय जाता है जो कि हमारी आंखों के लिए अच्छा होता है। इतना ही नहीं भुट्टे को पकाने से इसके एंटी ऑक्सीडेंट 50 प्रतिशत और बढ़ जाते हैं। भुट्टे का सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए इन फायदों पर एक नजर डालते हैं।

corn benefits

भुट्टे का सेवन करने से हमारे शरीर को होने वाले फायदे

1- अनीमिया से बचाव
अनीमिया विटामिन बी12 और फोलिक एसिड की कमी के कारण होता है और मक्के में यह दोनों तत्व भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं इसमें आयरन की मात्रा भी काफी अधिक होती है। आयरन नई रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने में मदद करती है।
2-कैंसर से बचाव
भुट्टे का सेवन करके आप कैंसर जैसी बीमारी भी सही हो जाती है। मक्के में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि कैंसर से हमारा बचाव करते हैं। इसी के साथ यह कैंसर फैलाने वाले फ्री रेडिकल्स से भी लड़ते हैं। इतना ही नहीं, यह स्तन और गुर्दे के कैंसर में भी आराम दिलाता है।
3- टीबी के मरीजों के लिए अद्भूत उपचार
अगर टीबी के मरीज मक्के का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें काफी फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, आप रोजाना मक्के की रोटी का सेवन करके अपनी टीबी की बीमारी से छुटकारा पा सकती हैं।
4- पेशाब की जलन से राहत
भुट्टे के पानी को उबालकर इसमें मिश्री मिलाकर इसका सेवन करने से पेशाब में होने वाली जलन और गुर्दे की कमजोरी खत्म हो जाती है। अगर आप भी इस तरह की किसी भी परेशानी से ग्रस्त हैं तो इसका सेवन अवश्य करें।
5- खांसी और जुकाम की शिकायत करें दूर
भुट्टे को जलाकर उसकी राख को पीस लें। ऐसा करने के बाद इसमें सेंधा नमक मिला लें। इसका रोजाना सेवन करने से खांसी जुकाम में काफी राहत मिलेगा।
6- शरीर की ऊर्जा बढ़ाएं
कॉर्न को स्टार्च युक्त सब्जी कहते हैं। इमसें अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि हमारे नर्वस सिस्टम और मस्तिष्क को काम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं इससे हमारे शरीर की ऊर्जा भी बढ़ती है। इसलिए इसका सेवन आपको रोजाना करना चाहिए। इसका सेवन करने से आपको खुद में हुआ फर्क सचमुच नजर आने लगेगा, क्योंकि इसका सेवन करने से आपको अपने शरीर में एक अलग तरह की शक्ति महसूस होगी।

Filed Under: घरेलू नुस्खे

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in