चाय पीना अगर आपकी आदत में शामिल नहीं है तो आप इसे अपनी हेल्दी आदतों में आज ही शामिल कर लें। हम आपको बता दें कि अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ऐसे में आप कुछ अलग अलग वैराइटी की चाय का सेवन करके अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकती हैं।
1- दालचीनी की चाय
दालचीनी की चाय का सेवन करके आप अपने वजन को आसानी से नियंत्रित कर सकती हैं। हम आपको बता दें कि आप ग्रीन टी में शहद और दालचीनी को मिलाकर इसके फायदे उठा सकते हैं। इसका सेवन आप रोजाना सुबह खाली पेट करें।
2- अजवाइन की चाय
अजवाइन की चाय में राइबोफ्लोविन नाम का तत्व होता है जो कि पेट में जमा चर्बी को बर्न करने में मदद करती है। गर्म पानी में सौंफ, अजवाइन, अदरक और इलायची डालकर इसे कुछ मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इस चाय का सेवन कर आप अपने बढ़ने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।
3- अदरक की चाय
अदरक की चाय का सेवन कर आप अपने वजन के बढ़ने पर रोक लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अदरक के एक टुकड़े को छिलकर एक मिनट के लिए गैस में उबाल लें। इसके बाद छन्नी की मदद से इसे छानकर इसमें नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। अगर आप मीठी चाय पीना पसंद करते हैं तो आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।
4- लेमन टी
लेमन टी का सेवन करना हम सभी को पसंद होता है। वजन कम करने के लिए यह टी काफी लाभदायक होती है। लेमन टी में अगर आप शहद मिलाते हैं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
5- ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन करना कॉफी से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है, जिससे वजन बढ़ता नहीं है।
6- ब्लैक टी
ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करती है। इसके कारण हमारे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट बर्न हो जाता है।
7- काली मिर्च की चाय
काली मिर्च की चाय का सेवन करने से हमारे शरीर का सारा फैट बर्न हो जाता है। कालीमिर्च और अदरक को कुछ देर तक पकाएं और फिर इसे छानकर इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें नींबू का रस या शहद भी मिला सकती हैं। इससे आपका वजन आसानी से कम हो जाएगा।