प्याज का लभग सभी सब्जियों में उपयोग होता है और बहुत सारे फायदे भी है | आज पूरे दुनियां में सबसे ज्यादा प्याज़ और आलू की ही खपत है, यह ना केवल खाने के काम में आता है बल्कि प्याज का उपयोग दवा के रूप में भी किया जाता है प्याज का उपयोग सदियों से होता आ रहा है प्याज जितना हमारे भोजन को लजीज बनता है प्याज उतना ही हमारे सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित होता है | प्याज का सेवन सलाद के रूप में किया जाता है गर्मियों में प्याज का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है प्याज खाने से गर्मियों में लू नही बिलकुल भी नही लगती है प्याज खाने से गर्मियों में होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है प्याज से यौन दुर्बलता दूर होती है यौन शक्ति के संवर्धन और संरक्षण के लिए प्याज का सेवन सस्ता और अच्छा विकल्प है
प्याज बाल को गिरने से बचाए
बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज एक फकीरी नुस्का है प्याज के रस को बालों में लगाने से न सिर्फ बल झड़ना रुकते है बल्कि नए बाल भी उग आते है | प्याज की गंध आपको थोड़े आंसू तो दे सकती है लेकिन अगर आप बाल झड़ना रोकना चाहते है तो इससे आसन और सस्ता कोई दूसरा उपाय नहीं है |
प्याज लू से बचाए
गर्मियों में अक्सर लोगों को लू लग जाती जाती है | प्याज को कच्चा खाने से लू नहीं लगती | लू लगने पर छाती पर प्याज के रस की मालिश करने से आराम मिलता है |
प्याज दांतों का पायरिया दूर करे
प्याज के टुकड़े को तवे पर गर्म करके दांतों के नीचे दबा लें | अब आपके मुहं में जो लार इकठ्ठा हुई है उसे मुहं में चरों और घुमा कर फेंक दीजिये | 10 -12 दिनों तक दिन में 2-4 बार तक ऐसा करने से पायरिया भी ख़त्म हो जायेगा और दांतों के कीड़े भी मर जायेंगे |
प्याज कब्ज में लाभकारी
अगर आप को हमेशा कब्ज रहती है तो आपको रोज एक कच्चा प्याज खाना चाहिए | अगर आपको प्याज अच्छे नहीं लगते तो इसमें निम्बू और नमक डाल लें और भोजन के साथ खाएं | इससे कब्ज भी ख़त्म होगी और पेट भी साफ़ रहेगा | बच्चों को बदहजमी होने पर उन्हें प्याज के रस की तीन-चार बूंदे चाटने से लाभ होता है
प्याज डायबिटीज कंट्रोल करे
कच्चा प्याज खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तनर सामान्यी होता है जो रक्तशार्करा को नियंत्रण में रखता है, इसलिए डायबिटीज के रोगियों को कच्चे प्याज जरूर खाने चाहिए |
प्याज जुकाम में आराम दिलाये
सर्दी, जुकाम, खराश जैसी समस्याा होने पर ताजे प्याज का रस लेने से काफी फायदा मिलता है | यदि आप ऐसे नहीं पी पा रहे हैं तो शहद मिलाकर भी ले सकतें है | प्याज की तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में यह काफी फायदेमंद होता है
प्याज पथरी निकाले
रोज सुबह प्याज का रस सुबह खाली पेट पीने से पथरी अपने आप कटकर यूरीन के रास्ते से बाहर निकल जाती है। अगर यह रस न पिया जाये तो इसे चीनी के साथ मिलाकर पीने से भी पथरी की शिकायत से निजात पा सकते हें।
प्याज हैजे से सुरक्षा
हैजा होने पर एक कटोरी सोडा पानी में एक कटोरी प्याज का रस, एक नीबू का रस, थोडा नमक, थोड़ी कलि मिर्च और थोड़ी सी अदरक का रस मिला कर पी लेने से हाजमा ठीक होता है और हैजा का आक्रमण नहीं होता |
प्याज कैंसर से बचाये
प्याज में सल्फर तत्व अधिक मात्रा में होता हैं जो शरीर को पेट, कोलोन, ब्रेस्टय, फेफडे और प्रोस्टेट कैंसर से बचाते है। प्याज कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है।