छोटे बच्चे बड़े मासूम होते हैं, हम तो अपनी परेशानी मुंह से बता सकते हैं, लेकिन वह अपना दुख किसी को नहीं बता पाते हैं और सिर्फ रोते ही रहते हैं। हम आपको बता दें कि अगर आपका बच्चा पेट के दर्द की परेशानी से जुज रहा है तो ऐसे में वह बहुत ज्यादा रोएगा। ऐसा होने पर आप समझ जाएं कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि बच्चे के पेट में दर्द होने पर आप किस तरह से इस दर्द से बच सकते हैं।
पेट दर्द के कुछ लक्षण
- पूरे पेट में दर्द होना
- पेट के किसी हिस्से में दर्द होना
- पेट दर्द के साथ ही उल्टीयां होना
पेट दर्द से अपने बच्चे को छुटकारा दिलाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपचार
- अगर आपके बच्चे को पेट में हल्का सा दर्द होता है तो ऐसे में आप उसे डॉक्टर के पास लेकर जाएं।
- पेट दर्द होने पर बच्चे को भरपेट खाना ना खिलाएं, इसके बजाय आप समय समय पर खाना उसे थोड़ा थोड़ा खिला सकती हैं।
- खुद से बच्चे को कोई दवा ना दें। इससे उसकी सेहत और भी खराब हो सकती है।
- बच्चे को तला हुआ खाना बिल्कुल ना दें।
- अपने मुन्ने को खाने के लिए दाल का पानी, मूंग के दाल की खिचड़ी और दलिया दें।
- समय समय पर गुनगुना पानी पिलाते रहें।
- आप चाहे तो गुनगुने पानी में अजवाइन भी मिलाकर, इसे छानकर बच्चे को पिला सकते हैं।
इसके अलावा आपको बच्चे के शरीर में हो रहे बदलावों को भी अच्छी तरह से देखना होगा। जैसे पेट में दर्द बढ़ रहा हो, या पेट फूल रहा हो, बुखार, उल्टी, शरीर में पानी की कमी तो ऐसे में आप उन्हें सीधा डॉक्टर के पास ले जाएं।