• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

अनार एक फायदें अनेक

अप्रैल 21, 2016 by Deepa

अनार हमारे जीवन के लिए गुणों की खान है। यह शरीर की आंतरिक से लेकर बाह्य सारी समस्याओं को दूर करता है। ये फाइबर, विटामिन सी और के का एक बहुत अच्छा माध्यम है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी ढ़ेरों फायदे हैं।

अनार के फायदे

अनार का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों में बचाव होता है। ये कैंसर होने की आशंका से भी बचाता है।

अनार में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने का विशेष गुण होता है। हर रोज अनार का जूस पीने से चेहरे पर निखार आता है।इसके अलावा अनार के और भी कई फायदे है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा-

सूरज की तेज रोशनी से बचाव

अनार, यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करता है। अनार के छिलकों में सन-ब्लॉकिंग एजेंट्स होते हैं जोकि नैचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखता है।

ऑक्सीजन मास्क का करता है काम

अनार करता है ऑक्सीजन मास्क की तरह काम साधारण शब्दों में कहें तो अनार का जूस खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है। खून का थक्का बनने से रोकता है यानी अनार शरीर में खून की प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे खून में ऑक्सीजन का स्तर भी सुधरता है।

एंटी-एजिंग गुण

एंटीऑक्सीडेंट का बहुत ही अच्छा स्रोत है।इसमें उच्च मात्रा में विटामिन ए, ई और सी होता है। ये विटामिन बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकते हैं। ये त्वचा की महीन रेखाओं और झुर्रियों को जल्दी आने से रोकता है।

मॉइश्चर और क्लीजिंग के लिए बेस्ट

अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। अनार की बीजों से निकले तेल का इस्तेमाल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखता है। अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है। इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कील-मुंहासों कीसमस्या को दूर रखने में फायदेमंद है।

क्लीनर के रूप में करें इस्तेमाल

अनार के छिलके को पीसकर, उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है। साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है. आप चाहें तो इसे ब्राउन शुगर और हनी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।

अनार रोगों से दिलाएं छुटकारा

गठिया रोग से रोकथाम अनार गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति के कार्टिलेग को नुकसान पहुंचने से बचाता है। यह फल कार्टिलेग को नष्ट करने वाले एंजाइम से लड़ता है और जलन और सूजन से भी सुरक्षा प्रदान कराता है। एनिमिया को दूर करता है। अनार से मिलने वाला आयरन खून में लाल रक्त कणिकाओं को बढ़ाता है। वहीं जो लोग हाई बल्ड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं और हाइपरटेंशन से परेशान है तो अनार खाएं।

Filed Under: स्वास्थ्य A-Z Tagged With: अनार का जूस पीने के फायदे, अनार के औषधीय गुण, अनार खाने का समय

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in