• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

गर्भवती स्त्री के लिए काफी स्वास्थ्य रक्षक है आहार

मार्च 26, 2017 by Deepa

गर्भधारण के समय स्त्री के लिए संतुलित और पोष्टिक आहार काफी आवश्यक होते हैं। जितना पोष्टिक आहार स्त्री को चाहिए, उतने ही गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी जरूरी है। गर्भवती महिला को संतुलित आहार जैसे विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन, आयरन और फॉस्फोरस की काफी जरूरत होती है। इन सभी तत्वों के मिलने पर ही गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर का निर्माण हो पाता है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से गर्भवती महिला अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किन चीजों का सेवन करना काफी जरूरी है।

Pregnancy diet chart
1- प्रोटीन
प्रोटीन का सेवन करके आप अपनी कोशिकाओं का विकास कर सकती हैं, इसलिए प्रोटीन इसके लिए काफी आवश्यक होता है। सूखे, मेवे, दूध और दालों का सेवन करके आप आसानी से प्रोटीन ग्रहण कर सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर आप मांसाहारी हैं तो ऐसे में आप मांस, अंडे का सेवन भी कर सकती हैं। गर्भावस्था में आलू, रोटी, चावल और मक्खन का सेवन करना भी काफी अच्छा रहता है। इससे मां और बच्चे दोनों को कार्बोहाइड्रेट्स मिलता है, जो कि मां और शिशु दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

2- फलों का सेवन करना भी है जरूरी
गर्भवती महिला को फलों का सेवन करना चाहिए। गर्भव्स्था के दौरान वह केला, अंगूर, सेब, सूखी बड़ी, चकोतरा, अंजरीर, नट्स और सेब का सेवन कर सकती हैं। इसी के साथ इस दौरान उन्हें अपनी नींद भी 6 से 8 घंटे बढ़ा लेनी चाहिए। इसी के साथ उन्हें अपने खान पान का भी ध्यान रखना चाहिए।

3- पेय पदार्थों का सेवन
तरल या पेय पदार्थों का सेवन महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान ज्यादा से ज्यादा कर लेना चाहिए। इसी के साथ इससे कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। इन सभी चीजों के साथ साथ महिलाओं को कच्चा प्याज, टमाटर, कच्ची गाजर, पालक, मटर आदि का सेवन भी करना चाहिए। इससे उनका शरीर तंदुरूस्त होता है।

Filed Under: गर्भावस्था और परवरिश Tagged With: गर्भवती महिला का भोजन, गर्भावस्था के लिए आहार

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in