पहली बार मां बनने का अहसास काफी अलग होता है। लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान प्रेगनेंसी के लक्षणों के बारे में नहीं पता होता है। जब गर्भ को ठहरे 6 से 7 सप्ताह हो जाते हैं, तब जाकर वह इसका चेकअप करती हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपने गर्भवती होने का पता लगा सकती हैं।
1- पीरियड्स का रूक जाना
गर्भ ठहरने के बाद अगर आप अपनी गर्भवती होने का पता लगाना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको यह पता चलता है कि आपको आखिरी बार पीरियड्स कब हुए थे। अगर मासिक धर्म हुए 6 से 7 सप्ताह हो गया है तो ऐसे में समझ लें कि आप प्रेगनेंट हैं।
2- ज्यादा थकान होना
अगर आपको मॉर्निंग सिकनेस या सुबह के समय थकान सा महसूस हो रहा हो तो ऐसे में आप जान लें कि आपके शरीर में प्रोजेस्टोन हार्मोन बन रहा है, जिसके कारण आपको थकान हो रही है।
3- उल्टियां और जी मचलना
ज्यादातर महिलाओं के मासिक धर्म रूकने के बाद जी मचलने लगता है और कुछ को तो इस दौरान उल्टियां भी होने लगती है। यह भी गर्भवती होने के लक्षण हैं।
4- स्तन के आकार में परिवर्तन
अगर आपको अपने स्तन के आकार में परिवर्तन लग रहा है जैसे स्तन का आकार एकदम बढ़ने लगे या वह पहले के मुकाबले ज्यादा सक्त हो जाएं तो ऐसे में आप समझ लें कि आप गर्भवती हैं।
5- खाने का मन ना करना
गर्भावस्था के दौरान कई स्त्रियों को खाने की महक, स्वाद और पसंद में कई बदलाव दिखते हैं। ऐसा होने पर भी समझ लें कि आप गर्भवती हैं।
ऊपर बताएं गए किसी भी तरह के लक्षण के दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी प्रेगनेंट होने की जांच करवाएं।