• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

दूध में छुहारा भिगोकर उनका सेवन करने से होने वाले फायदों पर डाले एक नजर

दिसम्बर 25, 2016 by Deepa

इस बात को आप सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि छुहारों का सेवन करना हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है। इनका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। हम में से ज्यादातर लोग इनका सेवन कच्चा ही करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इनका सेवन इन्हें दूध में भिगोकर भी कर सकती हैं। दूध में छुहारों का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। छुहारों का सेवन करके हम अपने शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर सकती हैं, इतना ही नहीं यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है, अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आप चीनी को छोड़कर दिन में कम से कम एक छुहारे का सेवन करें, ऐसा करने से आपकी शुगर की तकलीफ भी कम होती जाएगी। आइए इन फायदों को एक बार आप भी जान लें कि इनका सेवन करने से आपको क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

raisins benefits
कब्ज
छुहारे का सेवन करने से कब्ज से आसानी से राहत पाया जा सकता है। छुहारे में पोटेशियम होता है, इसलिए आप इसका सेवन दूध में इसे डालकर कर सकती हैं। अगर आप दूध में डालकर इसका सेवन ना भी करना चाहें तो आप सीधा ही इसका सेवन कर सकती हैं।

पाचन
छुहारे में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जिस कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना छुहारे का सेवन करने से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाना
छुहारे में मैग्नीज, कॉपर, कैल्शियम, सेलेनियम, और मिनरल्स जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते है। इसलिये छुहारों को सेवन रोज हमें करना चाहिये।
कालोन कैंसर
छुहारे में फाइबर का मात्रा होने से यह कोलोन कैंसर का सफाया करने में मददगार होता हैं, इनका सेवन करने से कैंसर का खतरे की संभावना कम हो जाती है। इसलिए छुहारे का सेवन नियमित रूप से रोज करें।
वजन बढ़ाने में फायदेमंद
छुहारे में कार्ब्स, मिनरल्स और प्रोटीन होता है, जो कि हमारे पतले शरीर में जान डालकर हमारे वजन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए हमें छुहारे को भिगोकर उनका सेवन करना चाहिए, इससे आसानी से वजन बढ़ने लगता है।
दांतों की सड़न से राहत
छुहारों में फलोरॉइड मिनरल्स पाया जाता है, जो कि दांतों को सड़न को रोकने के साथ उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है।

Filed Under: आयुर्वेद, घरेलू नुस्खे

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in