गर्मियों के मौसम में ठंड़क भरी चीजों का सेवन करना बहुत ही अच्छा लगता है, इससे दिल को तस्ली मिलती है और प्यास भी बुझ जाती है। हम आपको बता दें कि आप अगर गर्मियों के मौसम में ज्यादा ठंड़ा पानी पीकर जाती हैं तो ऐसे में आपके सेहत को इससे काफी नुकसान होते हैं। आइए आपको आज हम ठंड़े बर्फ का पानी पीने के कुछ नुकसान के बारे में बताते हैं।
1- पाचन में परेशानी
बर्फ या ठंड़ा पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती है। इतना ही नहीं, इससे हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं।
2- पोषक तत्व कम करना
हमारे शरीर का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस होता है, ऐसे में आप अपने शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं हो पाता है। ठंड़े पानी का सेवन करने से हमारे शरीर की एनर्जी कम होती है। ऐसे में आपके शरीर में जरूरतमंद पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है। इसलिए ठंड़े पानी का सेवन कम से कम करें।
3- गले में खराश होना
गर्मियों में ठंड़ा पानी पीने से हमारे गले में इंफेक्शन हो जाता है, जिससे आपके गले में खराश होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए आप धूप से घर आने पर कभी भी बर्फ के पानी का सेवन ना करें।
4- हार्ट रेट कम होता है
इस बात का पता एक शोध में पता चला है कि बर्फ का पानी पीने से हमारा हर्ट रेट कम हो जाता है। इसलिए आप बर्फ का सेवन करने से बचें।