कम उम्र में बालों का सफेद होना एक समस्या बन गई है। तीस साल से भी कम उम्र में अधिकतर लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों होने के कारणों के बारे में भी आपको पता होना चाहिए। ताकि आप इन कारणों से अपने को दूर रख सकें। वैदिक वाटिका आपको बता रही है आखिर कैसे सफेद बालों की समस्या को कम किया जा सकता है।
- बालों का सफेद होने का कारण
- मिलावटी खाना खाना।
- प्रदूषण।
- कैमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करना।
- बालों पर कलर करना।
- लीवर में समस्या होने के कारण।
- बाल सफेद होने से रोकने के उपाय
काली चाय और दही से दूर होगें सफेद बाल
ब्लैक टी यानि की काली चाय को बनाएं। ये चाय बिना दूध की बनी हुई होती है। और इसे एक कटोरी में डाल लें। और एक छोटी चम्मच इसमें नमक मिला लें। अब इसे ठंडा कर लें। फिर इसे अपने बालों पर लगा लें और थोड़ी देर में बालों को धो लें। और आप अपने खाने में दही का इस्तेमाल जरूर करें।
प्याज से सफेद बालों की समस्या दूर होती है
प्याज से भी सफेद बालों की समस्या को कम किया जा सकता है। प्याज में मौजूद गुण सफेद बालों का रंग काला करते हैं। इसके लिए आप प्याज को कई सारे टुकड़ों में काट लें। और इसे मिक्सी में डालकर इसका रस निकाल लें। फिर इस रस को बालों पर अच्छे से लगाएं। थोड़ी देर तक इसे ऐसे ही बालों पर लगा रहने दें। और इससे बालों की मालिश करें।
मेथी के बीज से सफेद बालों को रोकने के उपाय
मेथी के दो चम्मच बीजों को लें। और इन्हें पानी में रातभर के लिए भिगोने के लिए रख दें। सुबह इस पानी से बीजों को निकाल लें। ओर इस पानी को बालों पर लगाएं। ये उपाय सफेद बालों पर बेहतर तरह से काम करता है। आप मेथी के बीजों को सरसों के तेल में डालकर गर्म कर लें और इससे अपने बालों की मालिश करें।
गेहूं और अदरक का प्रयोग सफेद बालों की समस्या के लिए
अदरक को अच्छे से पीस लें और इसमें एक चम्मच शहद को डाल लें। इसके बाद इसे अच्छे से मिलाकर इसका सेवन करें। एक कप दूध और 2 चम्मच आटे को मिलाकर पेस्ट बना लें। और इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लगाकर पूरे सिर में लगाएं। इस उपाय से भी बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं।
करी पत्ते से भी दूर होती है सफेद बालों की समस्या
करी पत्तों को पानी में डालकर इसे उबालें। जब पानी का रंग बदलने लग जाए तो इसमें एक चम्मच दही और एक बड़ी चम्मच दूध को डाल लें। और इसे ठंडा करके अपने बालों पर इसकी मालिश करें। कुछ दिनों तक इस उपाय को करने से आपके बाल काले होने लगते हैं।