• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

सलाद का सेवन कर आपको मिलेंगे यह फायदे

मार्च 28, 2017 by Deepa

सलाद हमारे भोजन का अहम हिस्सा होता है, इसके बिना खाना अधूरा सा लगता है। कुछ लोग अपने बढ़ने वजन को कंट्रोल करने के लिए भोजन की जगह सलाद का सेवन करते हैं। रोजाना सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर की पाचन शक्ति तंदुरूस्त हेती है और इससे वजन भी आसानी से कम होता है। आइए आपको बताते हैं कि सलाद खाने से हमारे शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं।

salad benefits in hindi
वैजिटेबल सलाद में हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ ही गाजर, प्याज, टमाटर, मूली और खीरा होते हैं। आप चाहे तो उबले हुए अंड़े और पनीर भी इनमें रख सकते हैं। वैजिटेबल सलाद के अलावा आप फ्रूट सलाद का सेवन कर सकते हैं। फ्रूट सलाद में हर तरह के फलों को मिलाकर आप इनका सेवन कर सकते हैं। डजर्ट सलाद में आप लीची, खजूर और स्ट्रॉबैरी को मिला सकते हैं। इसका सेवन करके आपका मुंह मीठा हो जाएगा। आप स्प्राउट सलाद का सेवन भी कर सकती हैं। हम आपको बता दें कि स्प्राउट सलाद में आप हर तरह की दालों जैसे काले चने, मोठ और मूंग की दाल को मिलाकर इस सलाद को बना सकते हैं।
आइए अब आपको बताते हैं कि सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं।
1- फाइबर
सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर में फाइबर की कमी को पूरा किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सलाद में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इसी के साथ यह हमारे दिल के लिए और कैंसर जैसी बीमारी को दूर करने में मदद करता है।

2- एनर्जी
सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर की सारी थकावट दूर हो जाती है और हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। गर्मियों के मौसम में सलाद का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है।

3- रक्त संचार
सलाद का सेवन करने से हमारे शरीर को विटामिन मिलते हैं, जिससे रक्त संचार बढ़ता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

4- भूख बढ़ना
कुछ लोगों को भूख बहुत कम लगती है, ऐसे लोगों को सलाद का सेवन करना चाहिए, इससे उनकी भूख बढ़ जाती है।

Filed Under: स्वास्थ्य A-Z, स्वास्थ्य समाचार Tagged With: सलाद खाने का समय, सलाद खाने के फायदे, सलाद पत्ता

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in