बच्चा जैसे ही पांच साल का होता है, तो ऐसे में उसके खाने पीने की आदतें बदल जाती हैं। ऐसे में आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि इस दौरान बच्चे को अपने आहार में क्या खाना चाहिए और उसकी कितनी मात्रा लेनी चाहिए। अगर आप अपने बच्चे के लिए एक संतुलित आहार देना शुरू कर देंगे, तो इससे उन्हें यह पता चलेगा कि आपको उन्हें किस तरह की डाइट देनी चाहिए, ताकि आपके बच्चे को पोषण मिलता रहे और वह स्वस्थ रहें। जिस तरह से आए दिन बच्चों को होने वाली बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है, उससे तो यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना पोषित और स्वस्थ खाने का सेवन कर रहे हैं।
अगर आप चाहती हैं कि आपके बच्चे का विकास उचित हो तो ऐसे में आपको उन्हें बीमारियों से दूर करने के लिए एक संतुलित आहार का सेवन उन्हें करवाना चाहिए।
1- फलों का सेवन
आप अपने बच्चे को उचित पोषण देने के लिए उन्हें फलों का सेवन जरूर करवाएं। फलों का सेवन करने से बच्चों का विकास भी जल्दी होता है और वह अंदर से मजबूत भी बनते हैं। आप अपने बच्चों को सेब, संतरा और अंगूर में से किसी भी फल का सेवन करवा सकती हैं।
2- खूब पानी पीने की सलाह दें
आप अपने बच्चे को जितना पानी पीने के लिए कहेंगे, वह अंदर से उतने ही मजबूत बनेंगे। इसलिए बच्चों को पानी पीना काफी जरूरी है।
3- विटामिन्स और मिनरल्स
आप अपने बच्चे के बेहतर विकास के लिए उन्हें विटामिन और मिनरल्स खाने के लिए कहें। इसी के साथ आप अपने बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के लिए भी कहें।
4- प्रोटीन भी है जरूरी
बच्चों की सेहत और दिमाग के विकास के लिए उन्हें प्रोटीन का सेवन जरूर करना चाहिए। प्रोटीन से बच्चे की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनी रहेगी। आप प्रोटीन के रूप में अपने बच्चे को अंडे, पनीर या दाल दे सकते हैं।
5- कैलोरी का सेवन
बच्चों के शारीरिक विकास के लिए कैलोरी काफी जरूरी होती है। आप अपने बच्चे को कैलोरी के रूप में अनाज युक्त चीजें जैसे दूध और सेब आदि दे सकते हैं। इसके अलावा इस बात को भी ध्यान रखें कि आप अपने बच्चों को तेल से जुड़ी चीजों से दूर रखें। तेल में तली हुई चीजें स्वादिष्ट तो होती हैं, लेकिन यह आपके बच्चे के स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक हो सकती हैं।