गर्मियों के मौसम में हम सभी पसीने और चिपचिपाहट के साथ ही लू की समस्या से भी काफी परेशान होते हैं। यही कारण है कि हम गर्मियों के मौसम में ठंडक भरी चीजों का सेवन करते हैं। सत्तू के शर्बत को आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। आज हम आपको सत्तू के शर्बत से हमारे शरीर को होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
1- प्रोटीन का स्त्रोत
सत्तू में प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। यह बाजार में कम दामों में उपलब्ध होता है, जिससे गरीब इंसान भी इसका सेवन कर सकता है।
2- शरीर की चिकनाई निकालता है
शरीर में अक्सर तली और मसालेदार खाना खाने से चिकनाई होने लगती हैं, इस चिकनाई को निकालने के लिए आप सत्तू का सेवन कर सकते हैं।
3- मोटापा कम करने में मददगार
अगर आपको भी समय समय पर भूख लगती रहती है तो ऐसे में आप सत्तू को पानी में गोलकर इसमें नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप भूख लगने पर करें। ऐसा करने से आपको भूख कम लगेगी और आपका मोटापा कम हो जाएगा।
4- मूत्र रोगों से राहत
गर्मी में अक्सर सभी को मूत्र से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं ऐसे में आप सत्तू का सेवन कर अपने शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकाल सकती हैं।