शहद आयुर्वेद चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाला महत्वपूर्ण अंग है। इसके चिकित्सक गुणों के चलते प्राचीन समय में इसे त्वचा और आंखों की बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता था। यहाँ तक की जख्मों तथा जलने के दागों पर प्राकृतिक बैंडेज के रूप में लगाया जाता था।
शहद एंटीबैक्टिरियल, एंटीआक्सीडेंट व एंटीफंगल गुणों से भरा हुआ है। इसका इस्तेमाल न केवल प्राकृतिक सौंदर्य पाने के लिये बल्कि मोटापा कम करने में भी के लिये भी बहुत सहायक है। इसे नीम्बू और दूध दोनों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। जानते है इस फायदेमंद पदार्थ के फायदे के गुण-
मोटापा घटाए
हनी वेट लॉस में सबसे फायदेमंद है। आपने बहुत से लोगों को सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में शहद मिलाकर पीते देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते है की इसके पीछे का कारण क्या है। दरहसल हल्के गर्म पानी में शहद पिने से मोटापा कम होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा तो यही है कि इसके सेवन से वजन कम होता है। गर्म पानी में मिलाकर पीने पर एनर्जी लेवल भी बना रहता है। नींबू और शहद को एक साथ लेने से भीं वजन कम होता है। वजन घटाने की चाहत रखने वालो को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
सर्दी जुकाम के लिए
सर्दी जुकाम रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली आम बीमारी है। यदि आप भी सर्दी-जुकाम से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं या फिर ठंडी के दिनों में आपको बार बार बंद नाक से जूझना पड़ता है। तो शहद और सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए काली मिर्च के कुछ दानों को पीस लें फिर इसमें दो छोटे चम्मच शहद में रात भर भिगो कर रखें। फिर सुबह इसे खा लें।
कीमोथैरेपी में भी फायदेमंद
शहद का सेवन कीमोथैरेपी के मरीजों में श्वेत रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी) की संख्या को कम होने से रोक सकता है। कुछ लोगों पर किये गए शोधों में यह बात सामने आई है कि कीमोथैरेपी के दौरान कम डब्ल्यूबीसी संख्या के वाले 40 फीसदी मरीजों में उपचार के तौर पर दो चम्मच शहद पीने के लिए दिया गया। इसके बाद यह समस्या उन मरीजों में फिर से नहीं उभरी।
स्टैमिना बढाएं
अक्सर गर्मियों के दिनों में गर्मी की वजह से हमारी ताकत कम हो जाती है। यदि आपको भी शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है तो इसे बढाने के लिये नियमित दूध में शहद मिला कर पियें।
हर्ट बर्न से राहत
कई बार गर्मी के चलते या फिर अधिक तीखा खाने से सीने में जलन महसूस होती है। ऐसे में खाना खाने के बाद यदि आप शहद और ठंडा दूध का मिश्रण पियेंगे तो आपको दिल की जलन से राहत मिलेगी।
रोग प्रतिरोधक क्षमता
शहद में बहुत तरह के विटामिन्स मौजूद होते हैं। लेकिन इसमें विटामिन सी की मात्रा सबसे ज्यादा पायी जाती है। इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
नोट-
शहद खराब नहीं होता है और उसे ठीक से बंद करके रखने पर लंबे समय तक चलता है। शहद आपको कई बीमारियों से दूर रखता है, इसलिए आप शहद का इस्तेमाल जरूर करें।