• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

गर्भावस्था के दौरान नहीं करना चाहिए ज्यादा शैम्पू, जाने क्यों?

मार्च 21, 2017 by Deepa

गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का काफी ख्याल रखना चाहिए। अपना ख्याल रखने के लिए उन्हें कई सावधानियां बरतनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जो कुछ भी करती हैं उसका सारा असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। कई बार किसी चीज के बारे में जानकारी ना होने के कारण कोई बढ़ी दुर्घटना घट जाती है। जैसे कि इस दौरान ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जैसा कि बालों में अधिक शैम्पू करना भी गर्भवस्था के दौरान काफी हानिकारक साबित हुआ है। दरअसल हाल में हुए नए शोध में यह बात कही गई है कि गर्भवती महिलाओं को अधिक शैम्पू नहीं करना चाहिए।

shampoo do not use during pregnancy

ज्यादा शैम्पू करने से गर्भवती महिलाओं को खतरा होता है और यह उनके स्वास्थ्य पर गलत असर डालता है। इसके पीछे मुख्य कारण है शैम्पू में पाएं जाने वाले कुछ हानिकारक केमिकल्स, जो कि काफी खतरनाक होते हैं।

यह शोध चीन में किया गया है, जिसे 300 से अधिक महिलाओं पर किया गया है। 300 में से 172 महिलाएं ऐसी थी जो रोज शैम्पू करती थी और जिनका गर्भपात हो गया। ज्यादा शैम्पू करने वाली महिलाओं का गर्भपात हो गया है। ऐसा उनके यूरिन से पता लगाया गया है।

इसलिए गर्भ के दौरान महिलाओं को ज्यादा शैम्पू नहीं करना चाहिए। अगर आप भी गर्भपात जैसी अनहोनी से बचना चाहती हैं तो गर्भ के दौरान कम से कम शैम्पू करें। इससे गर्भपात के साथ साथ लीवर से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इसी के साथ छाती में दर्द, सांस से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस दौरान आप इस तरह की किसी भी गलती को करने से बचें।
हम आपको बता दें कि ज्यादा शैम्पू करने से हमारे बालों को पोषण नहीं मिलता है, इसलिए आप गर्भवती हैं तो कम से कम बार शैम्पू करें।

Filed Under: गर्भावस्था और परवरिश

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2022 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in