हरी पत्तेदार सब्जी पालक का सेवन करने से भले ही लोग पीछे हटते हैं, लेकिन यह सब्जी हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे तो डॉक्टर्स हमेशा पालक का सेवन करने के लिए कहते हैं, लेकिन हम में से कोई इसका सेवन करना नहीं चाहता है। हम आपको बता दें कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, ठीक इसी तरह से पालक के अगर कुछ फायदे हैं तो इसके कई नुकसान भी हैं। हम आपको बता दें कि पालक का सेवन करने से हमारे शरीर को काफी फायदे और नुकसान होते हैं, आज हम आपको ऐसे ही कुछ फायदों और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
पालक का सेवन करोगे तो होंगे यह फायदे
- पालक में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो कि कैंसर के बैक्टीरिया से लड़ने में सहायक होते हैं।
- अगर आप अपने शरीर से कैलोरी को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आप पालक का सेवन कर सकती हैं। इतना ही नहीं पालक में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है जो कि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- पालक हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। इतना ही नहीं इससे हमारे शरीर का खून भी बढ़ने लगता है, जिससे एनीमिया की बीमारी नहीं होती है।
- इस बात को तो आप जानते ही होंगे कि पालक का सेवन करने से हमारे आंखों की रोशनी बढ़ती है और इसी के साथ रात के समय अंधेपन की परेशानी भी दूर हो जाती है।
- पालक में विटामिन के होता है, जो कि हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसी के साथ यह शरीर में होने वाली कैल्शियम की कमी को भी दूर करने में मदद करता है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए पालक किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोषक तत्व एक गर्भवती महिला के शरीर के लिए काफी जरूरी होता है और इसी के साथ यह स्तनपान को बढ़ाने में भी मदद करता है।
पालक के सेवन से हो भी सकते हैं यह नुकसान
- अगर आपको गठिया की शिकायत रहती हैं तो ऐसे में आप पालक का सेवन कम से कम करें।
- पालक खाने के बाद अक्सर दांतों में किरकिराहट होती है, ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आप पालक खाने के बाद अपने दांतों को साफ कर लें।
- पालक को किसी फाइबर युक्त पदार्थ के साथ सेवन करने से शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ सकती है। इससे सिर दर्द, बुखार हो सकता है।