• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

आपके नवजात बच्चे के लिए टीकाकरण तालिका

मार्च 7, 2017 by Deepa

बच्चे के पैदा होते ही उन्हें कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जिन्हें जन्म के बाद ही खत्म किया जा सकता है। भले ही पुराने समय में यह संभव नहीं था और ना ही लोगों को यह जानकारी थी कि बच्चों को कब कौन से टिके लगवाने हैं। लेकिन आजकल हर किसी को बच्चों को होने वाले टिकाकरण के बारे में पूरी जानकारी होती है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो चिंता ना करें, आज हम आपको इन सभी टिकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपको अपने बच्चे को लगवाने चाहिए।

tikakaran  chart in Hindi

1- बी सी जी
बी सी जी का टीका आपके नवजात के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टीके की मदद से बच्चे को टी बी की बीमारी नहीं लगती है। टी बी एक जानलेवा बीमारी होती है। इसलिए आप इस टीके को अपने बच्चे को जरूर लगवाएं।

2- हेपेटाइटिस बी
हेपेटाइटिस बी शिशु को उसके जन्म के छह महीने के बाद लगवाना चाहिए। इस टीके से शिशु को पीलिया नहीं होती है। यह टीका तीन बार दिया जाता है।

3- डी टी पी
डिप्थीरिया का टीका बच्चे को काली खांसी या टेटनेस से बचाने के लिए दिया जाता है। इससे बच्चे को काली खांसी नहीं होती है। यह टीका शिशु को जन्म के छह सप्ताह में लगवाना होता है।

4- एम एम आर
खसरा और गलसुआ जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए बच्चे को यह टीका लगवाया जाता है। इसे शिशु के पैदा होने के 9 महीने के बाद लगाया जाता है।

5- हेपेटाइटिस ए
यह टीका खाने पीने से होने वाले पीलिया रोग से बचाव करता है। यह टीका पहले साल में ही लगवाना चाहिए।

6- वेरिसेला
यह टीका शिशु को चेचक से बचाने के लिए लगवाया जाता है। इस टीके को बच्चे के जन्म के 15 महीने के बाद लगाया जाता है। इसका दूसरा टीका बच्चे को 5 साल की उम्र में लगाया जाता है।

7- पोलियो( ओ पी यू)
पोलियो एक जानलेवा बीमारी होती है। फिलहाल यह बीमारी भारत में खत्म हो चुकी है, लेकिन इसका खतरा अभी भी देश में बना हुआ है। शरीर में जिस जगह यह बीमारी होती है वह अंग काम करना बंद कर देता है। इसके आलावा यह अंग कमजोर होने लगता है। भारत में जन्में नवजात बच्चे से लेकर 5 साल के बच्चे तक को इसकी दवाई मुफ्त में सरकार द्वारा पिलाई जाती है।

Filed Under: गर्भावस्था और परवरिश, स्वास्थ्य समाचार

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in