• English
  • हिंदी

Health Samachar

  • स्वास्थ्य A-Z
  • स्वास्थ्य समाचार
  • हेयर और सौन्दर्य
  • गर्भावस्था और परवरिश
  • योग
  • आयुर्वेद
  • संपर्क सूत्र

पानी करें आपकी सारी बीमारियों को छूमंतर

जून 20, 2016 by Deepa

सांइस ने जितनी ज्यादा तरक्की की है बीमारियों का रेशियों भी उसी अनुपात में बढ़ा है। लेकिन इन सबसे निजात पाने का एक ही फॉर्मूला है, और वो है हर दिन 30 मिनट व्यायाम और दिन में कम से कम 8-12 ग्लास पानी पीना।

benefits of water in hindi

शरीर के लिए क्यों जरूरी है पानी?

मसल क्रैंपिंग नहीं होती: हमारे शरीर का 70 फीसदी हिस्सा पानी है। इसलिए इस लेवल को बरकरार रखने के लिए हमें खान-पान में तरल चीजों को तरजीह देनी चाहिए वर्ना मसल क्रैंपिग की परेशानी हो सकती है।

दुरुस्त ब्लड सर्कुलेशन: पानी में ऑक्सीजन होती है जो ब्लड सर्कुलेशन में मदद करती है। साथ ही लगातार खून और ऑक्सीजन मिलते रहने से दिमाग भी एक्टिव रहता है। इसलिए दफ्तर में या पढ़ाई करते वक्त बीच बीच में पानी जरूर पीते रहना चाहिए।

वर्कआउट करे बॉडी को फिट: वर्कआउट या भाग दौड़ करने से शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है। इसलिए जरूरी है कि हम उसी अनुपात में पानी भी पीते रहें।

शरीर की अंदरूनी सफाई: शरीर की अंदरूनी गंदगी पसीना और मल-मूत्र के जरिए बाहर निकलती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए की हम ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहें।

हालांकि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए केवल सादा पानी पीना काफी नहीं होगा। तरल पदार्थों से जुड़ी इन 10 बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है

  1. गर्मियों में लू को मात देनी है तो ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ पर जोर दें। सादे पानी के साथ साथ छाछ, जूस, वेजिटेबल सूप, लो फैट मिल्क भी पीएं। ऐसा करने से आपके शरीर की पानी की जरूरत तो पूरी होगी ही, उसे पोषण भी मिलता रहेगा।
  2. खाना खाने के 30 मिनट पहले एक ग्लास पानी जरूर पीएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होगी।
  3. खाना खाने के 30 मिनट बाद तक पानी न पीएं क्योंकि खाना को पचाने के लिए गैस्ट्रिक एसिड की जरूरत होती है। लेकिन पानी पीने से ये डाइल्यूट हो जाते हैं जिसके चलते खाना पचाने में शरीर को परेशानी होती है।
  4. रात में तांबे के बर्तन में दो ग्लास पानी में 3-5 नीम के पत्ते भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पीएं।
  5. नहाने और सोने से पहले एक ग्लास पानी पीएं। इससे बल्ड प्रेशर और स्ट्रोक्स का खतरा कम होता है।
  6. हर आधे घंटे पर कुछ ना कुछ लिक्विड जरूर पीएं। लेकिन सॉफ्ट ड्रिंक्स और शराब से परहेज करें क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल और प्रेजरवेटिव आपके शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।
  7. चाय, कॉफी पीने से पहले एक ग्लास पानी जरूर पीएं। इससे आपको गैस की समस्या नहीं होगी।
  8. खाने में खीरा, लौकी, तरबूज, दही, पपीता को तरजीह दें। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।

Filed Under: स्वास्थ्य A-Z

RSS हेल्थ समाचार

  • यहां पढें कैटरीना की फिटनेस का राज, जानें कैट लंच में क्या-क्या खाती हैं ये है स्पेशल डाइट
  • किडनी स्टोन के लक्षण और जाने कैसे होता है किडनी ट्रांसप्लांट?
  • मसूड़ों में सूजन होने पर करें इन उपचारों का इस्तेमाल
  • सेहत और स्वास्थ्य के लिए बड़े ही फायदेमंद है यह जंगली फल
  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को होंगे यह बेमिसाल फायदे
  • नई मां बनी हैं तो ना करें यह गलतियां
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जाने योग क्यों है जरूरी
  • वजन कम करने के लिए डाइट चार्ट के इन 12 नुस्खों को अपनाएं
  • गर्मियों में बर्फ का पानी पीने से होंगे यह नुकसान
  • एंडूरा मास का सेवन करने से होंगे यह नुकसान

Copyright © 2021 · Magazine Pro Theme on Genesis Framework · WordPress · Log in